<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को स्कूली खेलों में टॉप तीन राज्यों में लाने की तैयारी

लखनऊ
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2036 में भारत में प्रस्तावित ओलिंपिक खेलों की तैयारी को गति देने के लिए प्रदेश के खेल संघों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है। इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन के कार्यकारिणी सदस्य चुने गए एसीएस दीपक कुमार ने मुख्यमंत्री से भेंट की और स्कूली खेलों में उत्तर प्रदेश की प्रगति से अवगत कराया।

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार से भेंट करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक खेल संगठनों में बढ़ती भागीदारी से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल संस्थाओं को नया अनुभव मिलेगा। जिससे प्रदेश और देश की खेल व्यवस्था और मजबूत होगी। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 2036 तक उत्तर प्रदेश को स्कूली खेलों के क्षेत्र में देश के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल करने के लिए अभी से ठोस योजना बनाने पर जोर दिया।

स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसजीएफआई) के अध्यक्ष व कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में हाल ही में हुए इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन (आइएसएफ) के चुनाव में दीपक कुमार कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल संस्थाओं की कार्यप्रणाली और नीतियों का अनुभव प्रदेश और देश की खेल व्यवस्था को नई दिशा देगा। कबड्डी और योग जैसे पारंपरिक भारतीय खेलों को ओलंपिक में शामिल कराने के लिए रणनीतिक प्रयास किए जाने चाहिए।

वर्ल्ड स्कूल वालीबाल चैंपियनशिप-2025 में कांस्य
दीपक कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि भारत ने पहली बार आईएसएफ अंडर-15 वर्ल्ड स्कूल वालीबाल चैंपियनशिप-2025 में बालक वर्ग का कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत 120 से अधिक शारीरिक शिक्षा शिक्षकों और प्रशिक्षकों को प्रमाणित किया गया है।

दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी
भारत को अगले वर्ष 2027 में दो बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं आईएसएफ वर्ल्ड स्कूल कुश्ती चैंपियनशिप और आइएसएफ वर्ल्ड स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। दोनों प्रतियोगिताएं दिल्ली में होंगी। एसजीएफआई ने इसके लिए दिल्ली सरकार और भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के साथ समझौता किया है। इन दोनों प्रतियोगिताओं में 35 से अधिक देशों के 1,100 से ज्यादा खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री से दीपक कुमार की मुलाकात के दौरान माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव व एसजीएफआई की कार्यकारिणी के सदस्य भगवती सिंह भी मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button