<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
फ़िल्म जगत

टॉम क्रूज की फिल्म में मिल रहा था रोल, लेकिन फहाद फासिल ने कर दिया इनकार; सामने आई वजह

मुंबई 
हॉलीवुड के एक्शन हीरो टॉम क्रूज अब डार्क कॉमेडी की तरफ रुख कर चुके हैं. वो जल्द डिगर नाम की फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें उनका लुक ट्रांसफॉर्मेशन जबरदस्त है. कई लोग उन्हें पहली नजर में देखकर पहचान भी नहीं पाए थे. मूवी में उनके साथ कई और सितारे हैं जिन्हें अलग-अलग लुक्स दिए गए हैं। 

मशहूर ब्रिटिश एक्टर रिज अहमद भी इस फिल्म में हैं, जो टॉम क्रूज के किरदार के करीबी दिखाए गए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये रोल रिज अहमद से पहले, मलयालम सिनेमा के स्टार फहाद फासिल को ऑफर हुआ था? फहाद ने इस रोल के लिए ऑडिशन दिया था. उनके साथ-साथ इसमें एक्टर-स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास भी थे, जो रिज अहमद वाले रोल के लिए कड़ी मेहनत कर चुके थे। 

क्यों सेलेक्ट नहीं हुए थे फहाद फासिल?

फहाद फासिल ने अपनी एक हालिया बातचीत में बताया कि टॉम की फिल्म डिगर के डायरेक्टर एलेजांद्रो गोंजालेज इनारितु उनके एक्सेंट (accent) से सहमत नहीं थे. वो चाहते थे कि फहाद अपने एक्सेंट को सही करने अमेरिका में तीन-चार महीने के लिए रहें, जिसके लिए उन्हें कोई पैसे नहीं दिए जाते. इसलिए उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया।  

क्यू स्टूडियो संग बातचीत में पुष्पा 2 एक्टर ने कहा- अगर पैसे मिलते तो मैं तुरंत उस फिल्म के लिए तैयार हो जाता. लेकिन उसके बिजनेस से जुड़े पहलू मेरे हिसाब से सही नहीं लग रहे थे. और सिर्फ एक एक्सेंट सीखने के लिए इतनी मेहनत करने का जुनून भी मेरे अंदर नहीं था। 

फहाद ने अपने ऑडिशन की पूरी स्टोरी बताई. उन्होंने कहा- मेरी उनसे वीडियो कॉल पर बात हुई थी. शायद उसी बातचीत के दौरान उन्हें भी लगा होगा कि जिस इंसान की मुझे तलाश है, ये वो नहीं है. ऐसा अक्सर होता है. ऐसी कई फिल्में हैं जो मेरी इसी तरह की मुलाकातों के बाद हाथ से निकल गईं.वैसे भी, मेरी जिंदगी में जो भी बड़े और खास मौके आए हैं, वो मलयालम सिनेमा की वजह से ही आए हैं। 

'इसलिए आगे भी अगर मेरी जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव आता है, तो मैं चाहता हूं कि उसकी शुरुआत भी मलयालम फिल्मों से ही हो. मुझे नहीं लगता कि इसके लिए मैं केरल छोड़ूंगा. अगर कोई ऐसा प्रोजेक्ट आता है जो मेरी पहचान को एक नया मुकाम दे, तो मैं चाहूंगा कि वो भी मलयालम में ही हो। 

क्यों वीर दास को नहीं मिला रोल?
टॉम क्रूज की फिल्म डिगर का ट्रेलर रिलीज होने के बाद, वीर दास ने X पर ट्वीट किया था जिसमें वो बता रहे थे कि उन्होंने भी इस फिल्म के लिए एक बार नहीं दो बार ऑडिशन दिया था. लेकिन अंत में वो रोल रिज अहमद के पास चला गया. हालांकि वीर ने इस ट्वीट को बाद में हटा भी दिया। 
बात करें टॉम क्रूज की फिल्म डिगर की, तो इसमें वो एक अमीर सीईओ का रोल निभा रहे हैं. ये फिल्म 2 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड IMAX समेत हर थिएटर में रिलीज होगी। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button