<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
फ़िल्म जगत

मायरा की मासूम डिमांड ने बदला माहौल, अभिरा ने मां के सच पर कही बड़ी बात

 ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 27 अप्रैल के एपिसोड में अभिरा और अरमान, मायरा को अपने साथ बाहर लेकर आते हैं। मायरा, अभिरा को गले लगाती है और आई लव यू कहती है। अभिरा को यकीन नहीं होता है। अभिरा को लगता है कि ये कोई सपना है। ऐसे में मायरा, अभिरा को 100 टाइम्स आई लव यू कहती है और ये यकीन दिलाती है कि ये रियल है, सपना नहीं। (ये भी पढ़ें: Anupama 27 April: दिग्विजय को प्रेम ने लगाया गले, श्रुति को देख गौतम को ये आदेश देती हैं मोटी बा)

कोयल की मम्मी से वादा करते हैं अरमान और अभिरा
इस बीच कोयल आती है। मायरा, कोयल से मिलती है और उसे थैंक्यू बोलती है। अभिरा भी कोयल की मम्मा का शुक्रियाअदा करती है। अभिरा वादा करती है कि वो उनके लिए जॉब ढूंढेगी। वहीं अरमान कहता है कि वो कोयल की पढ़ाई के लिए फंड्स इकट्ठा करेगा। इसके बाद मायरा सबसे मिलती है। अभिरा सोचती है, ‘आज मायरा खुश है इसलिए आज कुछ नहीं बोलूंगी, लेकिन कल मां का सच बाहर लाकर रहूंगी।’

फूफा-सा मांगते हैं माफी
सबसे मिलने के बाद मायरा को याद आता है कि मुक्ति ने कसम खाई थी कि जब तक वो नहीं आएगी तब तक वो कोल्ड्रिंग नहीं पिएगी। ऐसे में मायरा, माधव से पैसे लेती है और मुक्ति के पास जाती है। वहीं फूफा-सा, अभिरा से माफी मांगते हैं। फूफा-सा कहते हैं, ‘अभिरा तुम इतने साल तक कोर्ट-कचहरी से दूर थी इसलिए मुझे लगा कि तुम ये केस नहीं लड़ पाओगी। मुझे माफ कर देना।’

मुक्ति और मायरा का मिलन
मायरा को देख मुक्ति खुश हो जाती है। दोनों मिलकर कोल्ड्रिंग पीते हैं। मुक्ति इमोशनल हाे जाती है। मुक्ति, मायरा से पूछती है, ‘क्या हम मां को शेयर कर सकते हैं?’ फिर मुक्ति कहती है, ‘नहीं! तुमने तो बहुत पहले ही मना कर दिया था। कोई बात नहीं।’ मायरा पहले मुक्ति को मारती है और फिर खुद को। मायरा कहती है, ‘मैंने तुम्हे इसलिए मारा क्योंकि तुम बकवास कर रही हो और खुद को इसलिए मारा क्योंकि मैंने भी पहले बकवास ही बोला था।’ इसके बाद मायरा, मुक्ति का अपने परिवार में स्वागत करती है।

मायरा की डिमांड
मायरा, अभिरा और अरमान से कहती है कि उसे मां और पापा के बीच किसी एक को नहीं चुनना है। उसे मां, पापा और मुक्ति तीनों चाहिए। ये सुनकर अभिरा और अरमान इमाेशनल हो जाते हैं। वहीं विद्या को गुस्सा आने लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button