<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
धर्म/ज्योतिष

घर में इलेक्ट्रिक खराबी: वास्तु में वास्तु दोष से जुड़ा माना गया कारण

 आज के वक्त में हमारा पूरा जीवन इलेक्ट्रिक एप्लायंसेज पर निर्भर हो चुका है. किचन से लेकर बाथरूम तक घर के हर कोने में सिर्फ इलेक्ट्रिक एप्लायंसेज ही होते हैं जैसे टी.वी, फ्रिज, वाशिंग मशीन या AC आदि. लेकिन, अगर ये  इलेक्ट्रिक एप्लायंसेज खराब हो जाएं तो लोगों को कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है. वास्तु शास्त्र में इलेक्ट्रिक एप्लायंसेज यानी बिजली उपकरणों का खराब होना बहुत ही अशुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि बिजली की लगातार खराब होने से वास्तु दोष लग सकता है. साथ ही, राहु का भी प्रकोप बरसता है.

बिजली उपकरणों के लिए यह दिशा है बहुत अशुभ
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के इलेक्ट्रिक एप्लायंसेज अग्नि तत्व से जुड़ी दिशा में कभी नहीं रखने चाहिए, इससे वास्तु दोष लग सकता है. अग्नि तत्व से जुड़ी दिशा होती है घर की दक्षिण-पूर्व दिशा, जिससे आग्नेय कोण भी कहा जाता है. उस दिशा में अगर कोई तारों की गलत वायरिंग, गंदगी या पानी का जमाव जैसे दोष हो तो बिजली से जुड़े उपकरण जल्दी खराब हो सकते हैं. दक्षिण-पूर्व दिशा के अलावा इलेक्ट्रिक एप्लायंसेज अगर उत्तर या उत्तर पूर्व में रखना भी बहुत ही अशुभ माने जाते हैं.

राहु से होता है खराब इलेक्ट्रिक उपकरणों का संबंध
ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक छाया ग्रह माना जाता है, जो भ्रम, अचानक घटनाएं, तकनीक और आधुनिक चीजों से जुड़ा होता है. यही कारण है कि इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ इसका संबंध बताया जाता है. दरअसल, वास्तु शास्त्र के मुताबिक, राहु को इलेक्ट्रिसिटी, गैजेट्स, वायरिंग और करंट का कारक माना जाता है. बिजली से जुड़ी चीजों में अचानक खराबी, स्पार्क, शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाएं राहु के प्रभाव से जोड़ी जाती हैं.

कैसे समझें राहु का असर है?
– घर में बार-बार इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होना.
– नई चीजें भी जल्दी डैमेज हो जाना.
– अचानक बिजली से जुड़ी समस्याएं जैसे स्पार्क, फ्यूज उड़ना.
– बिना कारण इन्वर्टर, ऐसी या टी.वी में में दिक्कत आना.

बिजली से जुड़े वास्तु दोषों से बचने के उपाय
1. घर में रखे पुराने या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान को जमा करके न रखें. बेहतर है कि उसे जल्द से जल्द हटा दिया जाए क्योंकि यह नकारात्मकता बढ़ा सकता है.

2. जहां तक बड़े उपकरणों की बात है, जैसे फ्रिज, टीवी, गीजर या माइक्रोवेव, इन्हें घर की पश्चिम दिशा में रखना सही माना जाता है.

3. वहीं, उत्तर-पूर्व दिशा में ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक से जुड़ी चीजें रखने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उनके जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ सकती है.

4. राहु के वास्तु दोष को दूर करने के लिए शनिवार के दिन कुत्ते को मीठी रोटी खिलाना एक सरल उपाय माना जाता है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा कम हो सकती है.

5. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जब भी घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान लाएं, तो उसे इस्तेमाल करने से पहले हल्दी या कुमकुम का तिलक लगाकर और स्वास्तिक बनाकर शुभ शुरुआत करना अच्छा माना जाता है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button