<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
उत्तर प्रदेशखेल-जगत

साउथ अफ्रीकी महिला टीम ने भारत को उनके घर पर हराया

अफ्रीका ने वनडे सीरीज भी 4-1 से अपने नाम की

लखनऊ, (RIN)। लखनऊ में रविवार को खेले गए महिलाओं के दूसरे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ अफ्रीकी टीम ने भारत में पहली बार टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाया। पहला मैच साउथ अफ्रीका ने भारत को 8 विकेट से हराया था। सीरीज का आखिरी मैच 23 मार्च को खेला जाएगा। इससे पहले अफ्रीकी टीम ने 5 मैचों की वनडे सीरीज को भी 4-1 से जीता था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन का टारगेट दिया। इसे साउथ अफ्रीका टीम ने मैच के आखिरी गेंद पर 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 9 रन चाहिए थे। इसे वोल्वाड्र्ट और नदाइन डी क्लर्क ने हासिल कर लिया। रेगुलर कप्तान हरमनप्रीत कौर के बगैर उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्टैंडिंग कैप्टन स्मृति मंधाना 7 रन बनाकर आउट हुईं। ओपनर शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े। इसके बाद टीम इंडिया की ओर से छोटी-छोटी पार्टनरशिप हुई। हरलीन देओल ने 31 गेंद पर 31 रन बनाए। वहीं, रिचा घोष ने 26 गेंदों पर 44 रन की नाबाद पारी खेली। साउथ अफ्रीका की ओर से शबनिम इस्माइल, नॉनकुलुलेको म्लाबा , नदाइन डी क्लर्ड और एनी बॉश ने 1-1 विकेट लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button