<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
देश

महिलाओं को मिलेगा फ्री स्किल ट्रेनिंग: जानें कौन कर सकता है आवेदन

रांची

बिहार की नीतीश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं। इसी क्रम में  पटना समेत 4 शहरों में पिंक बसें चलाने का बड़ा महत्वपूर्ण फैसला किया गया। प्रदेश में पिंक बस सर्विस शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह था कि महिलाएं सुरक्षित होकर आराम से सफर कर सकें। पिंक बसों में सफर करने वाली महिलाओं की सुविधा और सहूलियत का ध्यान रखते हुए बस को चलाने की कमान भी महिलाओं को ही सौंपी गई है। इन महिला चालकों की तैनाती समाज को यह संदेश भी दे रहा है कि अब बिहार की महिलाएं खुद को सशक्त करते हुए अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत भी कर रही हैं। अब बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने महिला चालकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

महिलाएं 15 दिसंबर 2025 तक कर सकती आवेदन

इच्छुक महिलाएं 15 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकती हैं। चयनित उम्मीदवारों को 20 जनवरी 2026 से दो सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

योग्यता और जरूरी दस्तावेज

. ड्राइविंग लाइसेंस

. कम से कम तीन साल का ड्राइविंग अनुभव

. आयु सीमा 21 से 40 वर्ष, जो 1 जनवरी 2026 तक मान्य होगी

. कम से कम 10वीं पास

महिलाएं आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी निगम की आधिकारिक वेबसाइट और स्थानीय परिवहन कार्यालय से प्राप्त कर सकती हैं।

राजधानी समेत 5 शहरों में चल रही पिंक बस

इस वर्ष मई में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएनजी से चलने वाली 20 पिंक बस को हरी झंडी दिखाई थी। इनमें 8 बसों का परिचालन राजधानी की सभी रूटों पर सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक किया जाता है। इसमें रोजाना 1500 से दो हजार महिलाएं और छात्राएं सफर कर रहीं हैं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर जिले में चार, गया, पूर्णिया और दरभंगा जिले में दो-दो पिंक बस चल रही है। सभी बसों में दो-दो महिला कंडक्टरों को जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि बीएसआरटीसी राजधानी के सभी कॉलेजों में पिंक बस का पास बनाने के लिए विशेष कैंप आयोजित करेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button