<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
विदेश

पुतिन से उलझोगे तो तीसरा विश्व युद्ध तय!, ट्रंप की चेतावनी पर रूस की वर्ल्ड वॉर 3 की धमकी

रूस 
रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका के  राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन  के खिलाफ तीखा हमला बोलते हुए उन्हें  "आग से न खेलने"  की चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कहा कि अगर पुतिन ने अपना रुख नहीं बदला तो  "रूस के लिए बहुत बुरा" हो सकता है। रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने अमेरिका को सीधे-सीधे धमकी देते हुए कहा- “ट्रंप ने जो कहा, उसका जवाब है  हमें एक वाकई बुरी चीज़ पता है -तीसरा विश्व युद्ध (World War III)।  उम्मीद है ट्रंप इसे समझते होंगे! 
  
ट्रंप ने क्यों दी आगाह करने वाली चेतावनी 
यह सारा मामला यूक्रेन पर हालिया रूसी हमलों और बमबारी  के बाद भड़का है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  "ट्रुथ सोशल" पर पोस्ट करते हुए कहाथा:  “पुतिन पूरी तरह पागल हो चुके हैं। वे आग से खेल रहे हैं। अगर मैं राष्ट्रपति होता, तो अब तक रूस के लिए बहुत बुरा हो चुका होता। और मेरा मतलब वाकई  बहुत बुरा  है।”  उन्होंने रूस के बर्ताव को “मानवता के खिलाफ अपराध” बताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को **सख्त कदम उठाने  की भी अपील की।

 रूस की वर्ल्ड वॉर 3 की धमकी
 दिमित्री मेदवेदेव  जो पुतिन के बेहद करीबी माने जाते हैं, ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा:    “ट्रंप ‘आग से खेलने’ और ‘बुरे अंजाम’ की बात कर रहे हैं। हम बस एक वाकई बुरी चीज़ जानते हैं  तीसरा विश्व युद्ध। ” रूस के इस बयान को  सीधी सैन्य धमकी के रूप में देखा जा रहा है, जो यह दर्शाता है कि क्रेमलिन अब ट्रंप के बयानों को हल्के में नहीं ले रहा।

अमेरिकी प्रतिबंधों की तैयारी
 अमेरिका और पश्चिमी देशों का आरोप है कि  पुतिन जानबूझकर शांति वार्ता में बाधा डाल रहे हैं  और संघर्ष को लंबा खींचना चाहते हैं। रूस का दावा है कि वह केवल यूक्रेनी हमलों का जवाब  दे रहा है और अमेरिका इस युद्ध को लंबा खींचने के लिए हथियार और धन मुहैया करा रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल  और सीएनएन की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप की टीम इस सप्ताह रूस पर  नए प्रतिबंधों की घोषणा  कर सकती है। ट्रंप ने रविवार को पत्रकारों से कहा: “हम रूस पर और सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।” इन प्रतिबंधों में  तेल व्यापार, रूसी बैंकों, और पुतिन के करीबी लोगों को निशाना बनाए जाने की संभावना है। 
 
विश्लेषकों की टेंशन
विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप और रूस के बीच इस तरह की खुली धमकी और चेतावनी  वैश्विक शांति के लिए गंभीर खतरा है।  संयुक्त राष्ट्र  के पूर्व कूटनीतिज्ञ एलेक्स रॉस ने कहा कि “ऐसे बयान अस्थिर क्षेत्रों में और ज्यादा उकसावे की स्थिति पैदा कर सकते हैं। ट्रंप की भाषा भले ही चुनावी हो, लेकिन रूस इसे सैन्य चुनौती मान सकता है।”डोनाल्ड ट्रंप और रूस के बीच तीखी बयानबाज़ी अब सिर्फ कूटनीति तक सीमित नहीं  रही। पुतिन के खिलाफ ट्रंप की "आग" वाली चेतावनी और रूस की “वर्ल्ड वॉर 3” की धमकी दुनिया को एक बार फिर  ठंडे युद्ध (Cold War 2.0) की ओर धकेल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button