<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
छत्तीसगड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यों एवं 76वें जन्मदिवस पर आशीर्वाद के दीप जलाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर नान अध्यक्ष का पलटवार

रायपुर

 प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने एवं 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में आशीर्वाद के दीप जलाने के आह्वान को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष  संजय वास्तव ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दीप जलाना भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और जनआशीर्वाद का प्रतीक है, लेकिन कांग्रेस पार्टी को इस पवित्र भाव का भी उपहास उड़ाने में संकोच नहीं होता।

 संजय वास्तव ने कहा कि भूपेश बघेल की मति खराब हो चुकी है, उन्हें दीप के महत्व और उसके पीछे छिपे सनातनी भाव को समझना चाहिए। दीप केवल मिट्टी और तेल से बना एक साधन नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कार और शुभकामनाओं का प्रतीक है। जिस प्रकार दीपावली में दीप प्रज्ज्वलित कर मां लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है और घर में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है, उसी प्रकार प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आशीर्वाद के दीप जलाकर देश की जनता ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की है।

25 वर्षों की जनसेवा में गरीब कल्याण रहा सर्वोच्च प्राथमिकता

नान अध्यक्ष वास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष के जनसेवा कार्यों को पूरा देश देख रहा है। उनके नेतृत्व में लागू की गई गरीब कल्याण योजनाओं के केंद्र में हमेशा गरीब, वंचित और जरूरतमंद व्यक्ति रहा है। प्रधानमंत्री जी ने गरीब परिवारों के जीवन में बदलाव लाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कीं, जिनका लाभ देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान मिले, हर घर नल-जल योजना के माध्यम से घरों तक पानी पहुंचाने का कार्य हुआ तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गरीबों के प्रति संवेदनशील सोच और सेवा के संकल्प का परिणाम है।

कांग्रेस ने 58 वर्षों तक शासन किया, तब गरीबों की चिंता क्यों नहीं हुई?

 संजय वास्तव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्हें चुनौती देने की आदत है तो मैं उनसे सवाल करता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने देश में लगभग 58 वर्षों तक शासन किया, उस समय गरीबों को भरपेट राशन क्यों नहीं मिलता था? गरीबों के पक्के मकान क्यों नहीं बनते थे? गरीबों के इलाज के लिए पर्याप्त सुविधाएं क्यों नहीं थीं और पैसे के अभाव में गरीबों को अपनी जान क्यों गंवानी पड़ती थी? हर घर तक पानी क्यों नहीं पहुंचता था?

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने गरीब परिवारों के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें सम्मान और सुविधाओं के साथ जीवन जीने का अवसर दिया है। कांग्रेस को इन योजनाओं और उनके लाभार्थियों के बारे में भी जवाब देना चाहिए।

करोड़ों आशीर्वाद के दीप जनता के विश्वास का प्रतीक

नान अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी को हर गरीब और हर भारतीय का आशीर्वाद प्राप्त है। इसी भावना के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पार्टी ने जनता से आशीर्वाद के दीप जलाने का आह्वान किया था। मुझे प्रसन्नता है कि जनता ने इस आह्वान को स्वीकार किया और पूरे देश में करोड़ों आशीर्वाद के दीप प्रज्ज्वलित हुए। छत्तीसगढ़ में भी लगभग डेढ़ करोड़ आशीर्वाद के दीप जलाए गए।

उन्होंने कहा कि  नरेंद्र मोदी जी का तीन बार देश का प्रधानमंत्री बनना जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। देश के लगभग 80 प्रतिशत राज्यों में भाजपा की सरकारें होना भी जनता के विश्वास को दर्शाता है। लेकिन भूपेश बघेल और कांग्रेस के नेताओं को यह समझ नहीं आ रहा कि दीप क्या है और आशीर्वाद क्या है। दीप एक प्रतीक है, एक स्वरूप है, जिसके माध्यम से जनता अपनी भावनाएं व्यक्त करती है। दुर्भाग्य है कि कांग्रेस नेताओं के दिमाग में यह दीप नहीं जलता।

भाजपा और कांग्रेस के संस्कारों में अंतर स्पष्ट

वास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच केवल गांधी परिवार तक सीमित है। जब रायपुर में कार्यक्रम हुआ था, तब सड़कों पर गुलाब की पंखुड़ियां बिछाई गई थीं। ऐसा लग रहा था मानो कोई नई नवेली दुल्हन रायपुर शहर में प्रवेश कर रही हो। कांग्रेस के नेता तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाते हैं, जबकि भाजपा सेवा, संस्कार, राष्ट्रभक्ति और जनआशीर्वाद की भावना से प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस मनाती है। यही भाजपा और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं संस्कारों का अंतर है।

हर सवाल का जवाब जनता के सामने दिया जाएगा

नान अध्यक्ष  संजय वास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं की राजनीति जनता के सामने उजागर हो चुकी है। इसके बावजूद भूपेश बघेल बार-बार चुनौती देने और आरोप लगाने का प्रयास करते हैं। कांग्रेस पार्टी के भीतर से मिल रही चुनौतियों के कारण वे अपने नाम और चर्चा में बने रहने के लिए इस प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर काम करती है। कांग्रेस के हर सवाल का जवाब तथ्यों और जनहित के मुद्दों के साथ दिया जाएगा। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के प्रति देश की जनता का आशीर्वाद, विश्वास और स्नेह निरंतर बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button