<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
फ़िल्म जगत

कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा बनेंगी माता सीता, देव शर्मा ने रामायण से जुड़े किए बड़े खुलासे

'कच्चा बादाम' गर्ल के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा अब बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं. फिल्म महाकाव्य श्री राम कथा में वो माता सीता का रोल निभा रही हैं, जो 25 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है. इसमें भगवान राम की भूमिका एक्टर देव शर्मा निभा रहे हैं, जिनका ये पहला बड़ा ब्रेक भी बन सकता है.

अंजलि की 'रामायण' में बना राम
फिल्म महाकाव्य श्री राम कथा का ट्रेलर बीते दिन एक शानदार तरीके से लॉन्च किया गया. इवेंट में कास्ट से रणबीर कपूर की आने वाली रामायण पर भी सवाल किए गए. देव शर्मा ने कहा कि उन्हें रामायण और आदिपुरुष में लक्ष्मण के रोल ऑफर हुए थे, लेकिन अंत में वो रिजेक्ट हो गए. मीडिया के सवालों पर एक्टर ने ये खुलासा किया था.

देव ने कहा- इससे पहले मुझे आदिपुरुष और नितेश तिवारी की रामायण, दोनों फिल्मों में लक्ष्मण का किरदार ऑफर हुआ था. मेरे लुक टेस्ट भी लगभग फाइनल हो चुके थे, लेकिन बात नहीं बन पाई. एक फिल्म में मैं भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर से करीब दो इंच लंबा था, जबकि दूसरी में मेरा कद-काठी राम का किरदार निभाने वाले एक्टर जितनी ही भारी थी. इसी वजह से मुझे फाइनल नहीं किया गया. इससे मैं काफी निराश हुआ. मुझे लगा कि शायद रामायण से मेरा कनेक्शन इतना अच्छा नहीं है, तभी बार-बार मुझे इस प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया जा रहा है.

एक्टर का इस दौरान ये भी कहना था कि उन्हें जब फिल्म महाकाव्य श्री राम कथा ऑफर की गई थी, तब उन्होंने इसे ठुकराया था. वो ना तो रामायण पर बनी फिल्म करना चाहते हैं और ना ही लक्ष्मण का किरदार निभाना चाहते हैं. हालांकि, बाद में उन्हें लगा कि भगवान राम का किरदार निभाना उनकी किस्मत में लिखा था और लक्ष्मण के रोल के लिए पहले जो ऑफर्स उन्होंने ठुकराए थे, उनके पीछे भी कोई वजह थी.

ट्रोल हुए देव शर्मा
देव शर्मा के इन खुलासों से कई लोग सहमत नहीं दिखे हैं. वो एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं, उनका मानना है कि ये सब झूठ है और वो फेंक रहे हैं. वहीं कई लोगों का कहना है कि देव ने लक्ष्मण के रोल के लिए ऑडिशन दिया होगा, जिसमें वो रिजेक्ट हुए होंगे.

बात करें फिल्म महाकाव्य श्री राम कथा की, तो इसे ऑडियंस से काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इसका ट्रेलर देख सब कह रहे हैं कि ये बुरे वीएफएक्स और खराब एक्टिंग से लबरेज है. सीता के रोल में अंजलि अरोड़ा भी जम नहीं रही हैं. रिलीज से पहले ही ऑडियंस मान चुकी है कि फिल्म फ्लॉप है. अब देखना है कि क्या 'कच्चा बादाम' गर्ल कोई कमाल दिखा पाती है या नहीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button