<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
छत्तीसगड़

सरगुजा में जलाया गया ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा-संकल्प के साथ गूंजा एकजुटता का संदेश

'आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सरगुजा, सेवा और समर्पण का लिया गया संकल्प

शासकीय कार्यालयों, धार्मिक स्थलों, मंदिरों, चौक-चौराहों, अमृत सरोवरों सहित विभिन्न स्थलों में प्रज्ज्वलित हुए दीए, घर- घर हुए रोशन

अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया दीप प्रज्ज्वलन

सेवा का अर्थ समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवेदना, अवसर और विकास पहुंचाना- पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्व का लिया गया संकल्प

रायपुर, 
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल के अंतर्गत प्रदेशभर में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया गया। घरों के साथ-साथ अमृत सरोवरों, शासकीय कार्यालयों, धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों तथा चौक-चौराहों सहित अन्य स्थलों में पांच लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान सेवा, समर्पण, आभार, सकारात्मकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

इसी कड़ी में अंबिकापुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम गांधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। यहां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर इस अभियान में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि दीप भारतीय संस्कृति में प्रकाश, आशा, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरगुजा की जनता की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर तक एक माह चलेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति शासकीय योजना के लाभ से वंचित है, तो शासन और प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सेवा का अर्थ समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवेदना, अवसर और विकास पहुंचाना है। हमारा संकल्प है कि शासन की हर योजना पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, शिक्षा का प्रकाश हर घर तक पहुंचे, प्रतिभाओं को मंच मिले।अग्रवाल ने कहा कि इन 25 वर्षों में सरगुजा ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण, जनजाति विकास, ग्रामीण विकास, सड़क एवं अधोसंरचना, रोजगार एवं कौशल विकास, स्वच्छता, जल संरक्षण और सामाजिक जागरूकता सहित अनेक क्षेत्रों में परिवर्तन की यात्रा तय की है। विकास की असली पहचान जनता की मुस्कान, बच्चों की शिक्षा, किसान की प्रगति, महिलाओं के आत्मविश्वास और युवाओं के रोजगार से होती है।
मंत्री अग्रवाल ने आह्वान किया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जन-जन का अभियान बनाएं। आशीर्वाद का दीया जलाएं, सेवा के संकल्प को दोहराएं और सरगुजा की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।

लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने सभी को सेवा संकल्प अभियान की शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि आज अलग-अलग स्थानों पर एक साथ प्रज्ज्वलित हुए, दीप जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प की भावना के प्रतीक हैं। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि आज हम सभी को बेहद गर्व महसूस हो रहा है कि लाखों दीयों से पूरा सरगुजा जगमगाने लगा है। यह दीया एकमात्र दीया नहीं, बल्कि एक लंबी यात्रा और लंबे संकल्प का प्रतीक है। दिए की इन लाखों लौ से आज पूरा हिंदुस्तान एक नया इतिहास रचने जा रहा है। हमारा देश दुनिया में एक अलग पहचान कायम कर रहा है। हमारा स्थान पूरी दुनिया में और अधिक शक्तिशाली बने, ये हमारी कामना है।

कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक सेवा में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक महीने तक पूरे जिले में इस अभियान का संचालन किया जाएगा। अभियान के तहत सभी विभागों के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 'आशीर्वाद का दीया' सभी परिवारों और देश के सभी नागरिकों की तरफ से माननीय प्रधानमंत्री महोदय के प्रति आभार व्यक्त करने का एक माध्यम है। इस अभियान का उद्देश्य केवल आभार प्रदर्शन करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि जितनी भी शासकीय योजनाएं हैं, उनका जमीन पर बेहतर क्रियान्वयन हो। सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत पहुँच को लेकर जो भी पात्र हितग्राही हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ मिले तथा स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार हो, इन लक्ष्यों को लेकर इस अभियान का संचालन किया जाएगा।

इस दौरान गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, नगर निगम सभापति हरमिन्दर सिंह टिन्नी, जनप्रतिनिधियों में भारत सिंह सिसोदिया, मेजर अनिल सिंह, सहित पार्षदगण,  स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके साथ ही जिला प्रशासन से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल,  जिला पंचायत सीईओ सुरोमा श्रीवास्तव, नगर निगम आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल सहित अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में नागरिकगण, विभिन्न स्कूलों के छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

धार्मिक स्थलों और मंदिरों में गूंजा सेवा एवं सद्भाव का संदेश-

जिले के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भी ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया गया। श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने दीप जलाकर समाज में शांति, सद्भाव, सेवा और सकारात्मकता की कामना की। धार्मिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन के दौरान लोगों ने अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का संकल्प लिया। दीपों से सजे मंदिर एवं धार्मिक स्थल इस पहल के आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश के केंद्र बने।
इस दौरान उदयपुर के महेशपुर मंदिर, लुण्ड्रा के लमगांव हनुमान मंदिर, बतौली के कुनकुरी शिव मंदिर, सीतापुर के मगरैलगढ़ मंदिर, मैनपाट के कमलेश्वरपुर बौद्ध मंदिर सहित जिलेभर के विभिन्न मंदिरों में आशीर्वाद का दीया जलाया गया।

अमृत सरोवरों में दीप प्रज्ज्वलन से दिखा आकर्षक नजारा-

‘आशीर्वाद का दीया’ पहल के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकसित अमृत सरोवरों के आसपास भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। जलाशयों के किनारे एक साथ जलाए गए दीपों से मनोहारी दृश्य बना। ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक जिम्मेदारी का संकल्प लिया। अमृत सरोवरों में दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण के साथ समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी से आयोजित इस पहल ने सामूहिक प्रयासों की भावना को मजबूत किया।

शासकीय कार्यालय, विभिन्न संस्थान एवं स्कूल-कॉलेज भी हुए रोशन-

अभियान के तहत विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं परिसरों, विभिन्न संस्थानों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दीप जलाकर सेवा एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। शासकीय कार्यालयों में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और समाज के बीच सहभागिता की भावना को मजबूत करने तथा नागरिक सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया। कार्यालय परिसरों में दीपों की रोशनी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के वातावरण को और व्यापक बनाया। इसी प्रकार जिलेभर के 2350 स्कूलों एवं विभिन्न कॉलेजों में दिए जलाए गए।

चौक-चौराहों पर जगमगाया जनभागीदारी का प्रकाश-
नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में  प्रमुख चौक-चौराहों पर भी ‘आशीर्वाद का दीया’ के तहत दीप प्रज्ज्वलित किए गए। स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने इसमें सहभागिता की। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जलाए गए दीपों से पूरे वातावरण में उत्सव और सकारात्मकता का माहौल दिखाई दिया। 

घर-घर जला ‘आशीर्वाद का दीया’-

अभियान के तहत लोगों ने अपने घरों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए।  परिवारों ने दीप जलाने के साथ जरूरतमंद की सहायता, बुजुर्गों के सम्मान, बच्चों के प्रति संवेदनशीलता सहित पौधरोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता को अपने सेवा संकल्प का हिस्सा बनाया।

राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्व का लिया गया संकल्प-

इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने सभी को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्व का लिया गया संकल्प दिलाया। विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने, व्यक्तिगत योग्यता को ईमानदारी से बढ़ाने तथा देश की प्रगति, मान-सम्मान और संस्कृति को ध्यान में रखकर कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button