<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
खेल-जगत

साढ़े चार घंटे के मैराथन मैच में अलकराज की हार, शेल्टन ने रचा बड़ा इतिहास

नई दिल्ली
23 वर्षीय अमेरिकी युवा बेंजामिन शेल्टन ने मंगलवार देर रात बड़ा उलटफेर करते हुए मौजूदा विजेता स्पेन के कार्लोस अलकराज को साढ़े चार घंटे तक चले मैराथन मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

पांच सेट तक खिंचा ये मुकाबला अमेरिकी समयानुसार सुबह 3:33 बजे खत्म हुआ और इसके साथ ही ये इस टूर्नामेंट में अब तक का सबसे देरी से खत्म हुआ मैच भी बन गया। अन्य मुकाबलों में एरिना सबालेंका ने चेक गणराज्य की 21 वर्षीय लिंडा नोस्कोवा के विरुद्ध संघर्षपूर्ण जीत दर्ज करते हुए खिताब की उम्मीद बरकरार रखने में सफलता हासिल की।

पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में अलकराज ने कलाई की चोट से जूझने के बाद वापसी में इस मैच से पहले तक जबरदस्त प्रदर्शन किया, किसी भी मैच में उनका खेल देखकर नहीं लगा कि वह पांच महीने तक टेनिस से दूर थे लेकिन इस मैच में शेल्टन ने उन्हें 6-7(5), 6-1, 6-3, 1-6, 7-6(10-7) से हरा दिया।

23 साल के अलकराज के खेल में सटीकता का नामोनिशान नहीं था और उन्होंने 53 अनचाही गलतियां कीं। शेल्टन ने जीत के बाद कहा कि कार्लोस अभी से हमारे खेल के महानतम विजेताओं में से एक हैं। उनके विरुद्ध खेलना हमेशा मजेदार होता है।
कई बार उनकी कलाकारी देखना अद्भुत होता है लेकिन ये मेरे करियर का अभी तक का सबसे आनंदपूर्ण मैच रहा। इस मैच से पहले अलकराज किसी भी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में किसी अमेरिकी खिलाड़ी से नहीं हारे थे, अमेरिकी प्रतिद्वंद्वियों के विरुद्ध मैचों में उनका रिकार्ड 13-0 था।

सेमीफाइनल में शेल्टन का मुकाबला 11वीं वरीयता प्राप्त हमवतन फ्रांसिस टियाफो से होगा जिन्होंने पहले दो सेट हारने के बाद अमेरिका के ही एलेक्स मिचेलसन को 5-7, 3-6, 7-5, 6-3, 7-6 (10-6) से हराया। आल अमेरिकन सेमीफाइनल के साथ ही तय हो गया है कि इस बार के फाइनल में एक अमेरिकी जरूर खेलेगा।

सेमीफाइनल में पहुंचीं सबालेंका और पेगुला एरिना
सबालेंका ने नंबर वन रैंकिंग और यूएस ओपन की अपनी बादशाहत को अपने हाथों से फिसलते देख ऐसी जोरदार वापसी कर डाली कि 21 साल की लिंडा नोस्कोवा हतप्रभ रह गईं। सबालेंका ने लगातार तीसरे यूएस ओपन टाइटल की अपनी उम्मीदें जिंदा रखते हुए नोस्कोवा को 7-6 (1), 3-6, 7-6 (10-7) से हराया।

मैच के बाद उन्होंने कहा, क्या कमाल का मैच रहा, वह अद्भुत खिलाड़ी हैं और अभी मेरे पास शब्द नहीं हैं क्योंकि इस मैच को जीतने के लिए मैंने खुद को हद पार करने तक खींचा, खासतौर से तीसरे सेट में। सच में मुझे लगा कि बस हो गया, मैच खत्म है अब और शायद इसी ने मुझे ऐसी वापसी करने में मदद की।
रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने रहने की उम्मीदें बचाने के लिए सबालेंका को ये मैच जीतना ही था और अब वह अमेरिका की जेसिका पेगुला से भिड़ेंगे। तीसरी वरीय पेगुला ने नंबर 26 पर काबिज एम्मा नवारो को 3-6, 6-4, 6-3 से हराया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button