<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
फ़िल्म जगत

5 महीने में टूटी बादशाह-ईशा की शादी, तलाक पर पहली बार बोलीं एक्ट्रेस- कहने को बहुत कुछ है

मुंबई 

ईशा रिखी…पिछले कुछ महीनों से यह नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है और अब एक बार फिर चर्चा में है। ईशा रिखी पांच महीने पहले तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने रैपर-सिंगर बादशाह के साथ गुपचुप शादी की थी। पर उनकीं ने तस्वीरें शेयर कर पोल खोल दी थी। अब ईशा रिखी 'बिग बॉस 20' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी। पर इसी बीच उन्होंने और बादशाह ने तलाक का ऐलान कर दिया है। दोनों की शादी 5 महीनों में ही टूट गई है और वो आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं।

ईशा रिखी कौन हैं, बादशाह से कैसे मिलीं और कैसे उनकी गुपचुप शादी के वीडियो ने तहलका मचा दिया था, यहां जानिए। साथ ही जानिए कि ईशा रिखी ने बादशाह पर क्या आरोप लगाए और क्यों उनकी शादी में दरार आई।

ईशा ने कहा, “मैं सार्वजनिक तौर पर अपनी निजी जिंदगी का तमाशा नहीं बनाना चाहती। मैं लोगों के सामने अपने निजी रिश्ते की गंदगी नहीं फैलाऊंगी, क्योंकि मैं ऐसी नहीं हूं।”

जब उनसे बादशाह के साथ मौजूदा रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “यह बहुत जटिल है। मैं उस दिन का इंतजार कर रही हूं, जब मैं इस बारे में पूरी तरह बात कर सकूं। जब मुझमें सभी सवालों का सामना करने और उनके जवाब देने की ताकत होगी। लेकिन अभी मैं ऐसी लड़ाई लड़ रही हूं।”

ईशा ने कहा, “मैं सिर्फ इसलिए कड़वी इंसान नहीं बनना चाहती, क्योंकि मेरे साथ कुछ खराब चीजें हुईं। लेकिन मुझे पता है कि मुझे ठीक होने में काफी समय लग सकता है।”

सोशल मीडिया के जरिए की तलाक की घोषणा

रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने सोशल मीडिया के जरिए सीक्रेट शादी के 5 महीने बाद ही एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान कर दिया है।

बादशाह ने लिखा, "हमारा यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। इस मुद्दे पर हमारा यह पहला और आखिरी बयान है, इसलिए हमारी रिलेशनशिप को लेकर आगे कोई अंदाजा न लगाया जाए।" ईशा रिखी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यही बयान शेयर किया है।

कौन हैं ईशा रिखी?
ईशा रिखी एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने साल 2013 में पंजाबी फिल्म 'जट बॉयज पुत्त जट दे' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई और पंजाबी फिल्मों में काम किया। साल 2018 में ईशा रिखी ने फिल्म 'नवाबजादे' से बॉलीवुड में कदम रखे। हालांकि, साल 2019 से ईशा रिखी फिल्मों और एक्टिंग से दूर हैं। उन्होंने कोई नया एक्टिंग प्रोजेक्ट साइन नहीं किया। ईशा जब 12वीं क्लास में थीं, तभी से मॉडलिंग शुरू कर दी थी और फिर एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में भी काम किया था।

ईशा रिखी-बादशाह की लव स्टोरी और गुपचुप शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा रिखी और बादशाह शादी से पहले चार साल तक रिश्ते में रहे। उनकी पहली मुलाकात 2021 में कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी। बताया जाता है कि उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और वो एक-दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि, बादशाह और ईशा रिखी ने अपना रिश्ता छुपाकर रखा। इसके बाद उन्होंने मार्च 2026 में शादी कर ली। शादी की पोल तब खुली, जब बादशाह की सास यानी ईशा रिखी की मम्मी ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया। वहीं, जून 2026 में ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर 'आस्क मी एनीथिंग'सेशन के दौरान बादशाह से शादी की बात कन्फर्म की। साथ ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर बादशाह संग अपनी शादी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं।

लेकिन अब बादशाह से तलाक के कारण ईशा रिखी सुर्खियों में हैं। जुलाई 2026 से ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं। उसी महीने में ईशा ने बादशाह के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने डर और चुप्पी की बात कही थी। साथ में टूटे दिल का इमोजी बनाया था। ईशा ने लिखा था, 'कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं, जिनके निशान बाहर से दिखाई नहीं देते। मैं लंबे समय तक चुप रही क्योंकि मुझे डर था। मुझे पति के प्रभाव, ताकत और बाकी चीजों से घबराहट होती थी। मैंने खुद को यह यकीन दिला लिया था कि चुप रहना ही सबसे सेफ है। चुप रहने का मतलब कभी भी मंजूरी देना नहीं था। यह तो बस जिंदा रहने का एक तरीका था। आज, मैं डर के बजाय हिम्मत को चुन रही हूं।'

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button