<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
स्वस्थ-जगत

रूखे और बेजान हाथों को बनाएं मुलायम, चावल-ओट्स-चीनी से घर पर तैयार करें DIY बॉडी स्क्रब

 रोजाना बार-बार साबुन, धूल-मिट्टी और धूप के संपर्क में आने से हाथों की त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है. स्किन पर डेड सेल्स जमा हो जाते हैं, जिसकी वजह से हमारी त्वचा खराब दिखने लगती है. स्किन को सॉफ्ट और फ्रेश बनाने के लिए लोग महंगे बॉडी स्क्रब और बॉडी वॉस का इस्तेमाल करते हैं, जिसके हमारी स्किन पर कई सारी साइड इफेक्ट्स भी हो जाते हैं.

अगर आप बिना किसी नुकसान और नेचुरल चीजों से अपनी स्किन को पहले जैसी मुलायम बनाना चाहते हैं तो आप डेड सेल्स हटाने के लिए आप घर पर ही एक आसान बॉडी स्क्रब तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी. रसोई में मौजूद चावल, ओट्स, चीनी और चुकंदर जैसी चीजों से मिनटों में आप यह DIY स्क्रब तैयार कर सकते हैं, जो स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकते हैं.

घर पर ऐसे बनाएं बॉडी स्क्रब

  • इस स्क्रब को बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच चावल, 2 चम्मच ओट्स और 2 चम्मच चीनी लें. इन तीनों चीजों को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. इस बात का ध्यान रखें कि पाउडर बहुत ज्यादा मोटा न हो, ताकि त्वचा पर स्क्रब करते समय ज्यादा रगड़ न लगे.
  • अब एक छोटा चुकंदर लें और उसे अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. इसमें थोड़ा गुलाब जल मिलाकर मिक्सर में पीस लें. तैयार मिक्सर को छानकर इसका जूस अलग कर लें.
  • अब एक बाउल में तैयार किया हुआ चावल-ओट्स-चीनी का पाउडर लें. इसमें थोड़ा नारियल तेल मिलाएं. इसके बाद इसमें तैयार किया हुआ चुकंदर और गुलाब जल का जूस डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. आपका होममेड बॉडी स्क्रब तैयार है.

इस्तेमाल करने का सही तरीका
स्क्रब को हाथों पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें. इसे बहुत जोर से रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे त्वचा में जलन या लालिमा हो सकती है. करीब 2 से 3 मिनट हल्की मसाज करने के बाद हाथों को नॉर्मल पानी से धो लें और इसके बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.

स्क्रब कैसे करता है काम?
इस स्क्रब में मौजूद चावल, ओट्स और चीनी त्वचा की ऊपरी सतह पर मौजूद डेड स्किन को हटाने में मदद कर सकते हैं, जबकि नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है. चुकंदर का जूस स्क्रब को नेचुरल गुलाबी कलर भी देता है. अगर इसे नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए और त्वचा को पर्याप्त मॉइस्चराइज रखा जाए, तो हाथ ज्यादा मुलायम और साफ नजर आ सकते हैं. हालांकि, हर इंसान की स्किन अलग होती है, इसलिए रिजल्ट भी अलग-अलग हो सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान: संवेदनशील या बहुत नाजुक त्वचा पर किसी भी DIY स्क्रब को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. कट, घाव, रैश या जलन वाली त्वचा पर इसे इस्तेमाल न करें. स्क्रब को बहुत ज्यादा बार इस्तेमाल करने के बजाय सप्ताह में 1 से 2 बार करना काफी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button