<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
मध्यप्रदेश

MP में आफत की बारिश! दमोह-टीकमगढ़ रेड अलर्ट पर, 30 जिलों में बरसेंगे बादल

भोपाल

पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर बने स्पष्ट निम्न दबाव के क्षेत्र और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही ट्रफ लाइनों के कारण पूरे प्रदेश में मानसूनी हलचल तेज कर दी है। गुरुवार को प्रदेश के कई अंचलों में झमाझम वर्षा हुई। शाम 5:30 बजे तक सबसे ज्यादा 33 मिलीमीटर पानी नरसिंहपुर और छतरपुर के नौगांव में बरसा।

इसके अलावा ग्वालियर और टीकमगढ़ में 27 मिलीमीटर, रायसेन में 15 मिलीमीटर, दतिया में 13 मिलीमीटर और शिवपुरी में 10 मिलीमीटर वर्षा हुई। राजधानी भोपाल में दिनभर काले घने बादल छाए रहे, सिटी क्षेत्र में जहां फुहारें पड़ीं, वहीं बैरागढ़ इलाके में 2.0 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण की ओर झुका हुआ है और अगले 24 घंटों में दक्षिण उत्तर प्रदेश व उससे लगे उत्तर मप्र से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ेगा। इसके चलते मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए दमोह और टीकमगढ़ में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है।

ग्वालियर-सागर समेत 13 जिलों में ऑरेंज, 17 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग ने रायसेन, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, सागर, छतरपुर, निवाड़ी और पांढुर्णा में अति भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। विदिशा, सीहोर और राजगढ़ समेत 17 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। राजधानी भोपाल, हरदा और बुरहानपुर समेत अन्य 17 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार जताए हैं।
शाम साढ़े बजे तक कहां कितनी हुई वर्षा (मिलीमीटर में)

छिंदवाड़ा — 1.0, गुना — 2.0, नर्मदापुरम — 6.0, जबलपुर — 2.0, मंडला — 9.0, राजगढ़ — 1.0, रीवा — 0.3, सागर — 2.0, सिवनी — 3.0, श्योपुर — 9.0।

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

भोपाल — अधिकतम: 27.0, न्यूनतम: 22.8।

इंदौर — अधिकतम: 27.9, न्यूनतम: 21.9।

ग्वालियर — अधिकतम: 28.0, न्यूनतम: 25.9।

जबलपुर — अधिकतम: 24.5, न्यूनतम: 22.6।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button