<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
देश

यूपी-बिहार समेत 20 राज्यों में आज आफत वाली बारिश, तेज आंधी का अलर्ट

नई दिल्ली 
देश में मानसून के आक्रामक प्रहार के बीच मौसम विभाग ने एक मुश्किल भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 1 सितंबर को यूपी, बिहार समेत 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस तेज आंधी की वजह से कुछ जगहों पर पेड़-पौधों को नुकसान हो सकता है। वहीं, किसानों के फसलों को भी नुकसान होने की आशंका है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी है। वहीं, पूर्वी राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। मछुआरों को समुद्री किनारे से दूर जाने की सलाह दी गई है। पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। इसलिए इस इलाके में यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। वहीं, सघन जंगल वाले इलाके में गाड़ी चलाने से बचने की सलाह दी गई है।

इस बीच बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तूफानी हवा लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। वहीं, कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले भी गिर सकते हैं। वहीं, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि आज  यानी 1 सितंबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी मौसम का हाल बताने जा रहे हैं…

देश के 20 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज यानी 1 सितंबर को देश के 20 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा और मेघालय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश के दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज आंधी चलने का अलर्ट है। कुछ इलाकों में वज्रपात कहर बरपा सकता है।
दिल्ली मेंआज मौसम कैसा रहेगा

    दिल्ली(1-3 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में आज यानी 1 सितंबर की शाम से लेकर 3 सितंबर के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, दिल्ली में आज  यानी 1 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा
    यूपी(1 सितंबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): गाजियाबाद, मेरठ, मोरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, सोनभद्र, बांदा, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, बरेली, ज्योतिबाफुले नगर, कानपुर, हरदोई, पीलीभीत, जौनपुर, अंबेडकर नगर, शाहजहांपुर, बस्ति, आजमगढ़, अयोध्या, गाजीपुर, बलिया, संतकबीरनगर, देवरिया, गोंडा, आजमगढ़ और हमीरपुर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, लखनऊ में आज यानी 1 सितंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
    बिहार (1 सितंबर-बारिश-तूफान की चेतावनी): गया, जहानाबाद, पटना, सारण, सिवान, गोपालगंज पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, लखीसराय, मुंगेर और बेगूसराय में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, पटना में आज यानी 1 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

झारखंड मेंआजमौसम कैसा रहेगा
    झारखंड(1 सितंबर-तेज बारिश-आंधी की संभावना): बोकारो, सरायकेला, पलामू, गुमला, धनबाद, सिमडेगा, रामगढ़, जमशेदपुर, चतरा, देवघर, हजारीबाग और दुमका में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, रांची में आज यानी 1 सितंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
    उत्तराखंड (1 सितंबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, टिहरी गढ़वाल और उत्तर काशी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में आज यानी 1 सितंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा
    हिमाचल (1-2 सितंबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): सिरमौर, बिलासपुर, सोलन, धर्मशाला, कांगड़ा, मंडी और शिमला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मनाली में आज यानी 1 सितंबर को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा
    जम्मू-कश्मीर (1 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मिरपुर, रियासी, राजौरी, बांदीपोरा, गांदरबल, पुंछ, कुपवाड़ा, किश्तवाड़, अनंतनाग, बारामूला, गांदरबल और जम्मू में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में आज यानी 1 सितंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

पश्चिम बंगाल में आज का मौसम कैसा रहेगा
    पश्चिम बंगाल(1 सितंबर-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): दुर्गापुर, हावड़ा, कोलकाता, अलीपुर द्वार, दार्जिलिंग, पुरबा बर्धमान, पश्चमी मेदिनीपुर, बांकुड़ा, कालिम्पोंग और में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कोलकाता में आज यानी 1 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

पंजाब में आज मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (1 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): अमृतसर, बठिंडा, चंडीगढ़, लुधियाना, फरीदकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर और जालंधर में मध्यम से भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा
    राजस्थान (1-3 सितंबर-बारिश-आंधी कीचेतावनी): कोटा, जयपुर, चुरू, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, जैसलमेर, जालौर, करौली, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, पाली, राजसमंद, बालोतरा और बीकानेर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, जयपुर में आज यानी 1 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा
    मध्य प्रदेश (1 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): खंडवा, सिवनी, खरगोन, सीधी, उमरिया, शहडोल, होशंगाबाद, धार, ग्वालियर, कटनी, अशोकनगर, उज्जैन, आगर मालवा, मंदसौर, रतलाम, नरसिंहपुर, भोपाल, इंदौर, दतिया, शिवपुरी और मांडला में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, भोपाल में आज यानी 1 सितंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button