<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
राजनीति

CJP नेताओं की राजनीतिक महत्वाकांक्षा पर बोले सोनम वांगचुक, ‘भविष्य में बदलेंगे नहीं, इसकी गारंटी नहीं’

नई दिल्ली 
26 दिनों तक अनशन करके कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को मजबूती देने वाले सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगुचक ने कहा है कि कहा कि वह लिखकर नहीं दे सकते कि भविष्य में ये लोग भ्रष्ट नहीं होंगे। वांगचुक ने कहा कि उनका अब तक का आकलन है कि अभिजीत दीपके समेत अन्य सीजेपी नेता अच्छे युवा हैं, लेकिन भविष्य में भ्रष्ट होंगे या नहीं इसकी गारंटी नहीं ले सकते हैं। उन्होंने दीपके और अन्य की राजनीतिक महत्वाकांक्षा को स्वीकार करते हुए कहा कि इसमें कुछ गलत भी नहीं है।

प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में सोनम वांगचुक से पूछा गया कि सीजेपी के नेताओं को लेकर उनके विचार क्या हैं और वह उनके बारे में क्या आकलन करते हैं। सवाल किया गया कि क्या वे भविष्य में भ्रष्ट भी हो सकते हैं? वांगचुक ने कहा, 'मैंने जो देखा है उससे तो 'नहीं' कहूंगा, लेकिन लोग बदलते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वो नहीं बदलें। मुझे कुछ ऐसा नहीं लगा कि भ्रष्ट होने के आसार हैं। लेकिन मैं क्या कह सकता हूं।'

वांगचुक ने आगे कहा कि वह भविष्य को लेकर इस बात की गारंटी नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा, 'कभी-कभी लोग मुझे कनपटी पर बंदूक रहकर भी कहते हैं कि आपको देखकर हम यहां (जंतर-मंतर) आए। हम तो इनको जानते भी नहीं। आगे कुछ गलत करेंगे तो हम आपको ही पकड़ेंगे। (हंसते हुए) मैं यह भी नहीं कह सकता कि नो नो नो खून से लिखकर दे सकता हूं कि ये भ्रष्ट नहीं होंगे, ये राजनीतिक स्वार्थ से काम नहीं करेंगे। मुझे इतना नहीं पता। जितना मैंने परखा है उसके मुताबिक तो सामान्य लोगों से बेहतर लगे।' वांगचुक ने कहा कि वह उन्हें संत तो नहीं कहेंगे लेकिन हां आज के भारत में कैसी लीडरशिप उम्मीद करते हैं उस हिसाब से अच्छे हैं, बहुत अच्छे हैं। विधानसभा और संसद में आधे तो अपराधी हैं ऐसे में तो बहुत अच्छे हैं। हमें पूरा ध्यान में रखना होगा ना। जितना मैं समझ पाया हूं ऐसे लीडर होने चाहिए।

क्या राजनीतिक में आने की इच्छा रखते हैं सीजेपी के नेता?
सोनम वांगचुक ने कहा कि उन्होंने जितना परखा है उसके मुताबिक सीजेपी के नेता राजनीति में आने की इच्छा रखते हैं, लेकिन इसमें वह कुछ गलत नहीं देखते। हालांकि, वांगचुक ने कहा कि उन्होंने सीजेपी को गैर राजनीतिक ही रहने देने की अपील की है। उन्होंने कहा, 'किसी पार्टी से जुड़े होना मुझे गलत नहीं लगता। इनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा हैं कि नहीं, मैं सोचता हूं कि इनके हैं। मैंने काफी परखा है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा जरूर होंगे पर वह गलत बात नहीं। मुझे उन्होंने नहीं बताया लेकिन मैंने परखा। ऐसे संत भी नहीं है कि मुझे कुछ नहीं चाहिए। मैंने उनसे मंच पर कहा भी कहा था कि आप आप लोगों की भी राजनीतिक महात्वाकांक्षाएं हो सकती हैं, इसमें गलत नहीं है। लेकिन इस मंच को जिसे आपने राजनीतिक पार्टी के रूप में नहीं शुरू किया है, इसकी पवित्रता को बनाएं रखें। आप भविष्य में किसी पार्टी को जॉइन कर सकते हैं या नहीं पार्टी बना सकते हैं। लेकिन लोगों ने इसे छात्र आंदोलन के रूप में देखा है, इसे कोई राजनीतिक रंग देना अच्छा नहीं। उन्होंने ऐसा ही किया है तो मुझे देखकर अच्छा लगा।'

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button