<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर, खरगोन, सागर एवं इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई—तस्करी, निर्माण एवं सप्लाई नेटवर्क से जुड़े आरोपियों पर कसा शिकंजा

भोपाल 

मध्यप्रदेश में अवैध हथियारों के निर्माण, तस्करी, खरीदी-बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। विगत 5 दिनों में बुरहानपुर, खरगोन, सागर एवं इंदौर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 31 अवैध हथियार बरामद किए हैं। इन कार्रवाइयों में अवैध हथियारों की तस्करी एवं सप्लाई से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ हथियार निर्माण की गतिविधि का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने हथियारों के साथ जिंदा कारतूस, मैगजीन, हथियार निर्माण में प्रयुक्त सामग्री तथा तस्करी में उपयोग किए जा रहे वाहनों को भी जब्त किया है।

बुरहानपुर : 13 हस्तनिर्मित पिस्टल और 45 जिंदा कारतूस जब्त

बुरहानपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, क्रय-विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध थाना खकनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली। 09 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि साईबाबा स्कूल के पीछे जंगल में पेड़ के नीचे ग्राम खकनार के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 13 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल, 01 खाली मैगजीन एवं 45 जिंदा कारतूस, कुल कीमत 3 लाख 72 हजार रूपये, तथा हथियारों के परिवहन में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल, कीमत 1 लाख 20 हजार रूपये, बरामद की गई। कुल जब्त संपत्ति 4 लाख 72 हजार रूपए है।

पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध हथियारों के स्रोत, निर्माण एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

खरगोन : हरियाणा और उत्तर प्रदेश से हथियार खरीदने पहुंचे आरोपियों से 10 पिस्टल बरामद

खरगोन पुलिस की थाना बिस्टान टीम ने अवैध फायर आर्म्स की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक काले रंग की बिना नंबर की स्कॉर्पियो में दो व्यक्ति अवैध पिस्टल लेकर सिगनूर से गढ़ी-मोगरगांव होते हुए खरगोन की ओर जाने वाले हैं। पुलिस टीम गठित कर तत्काल घेराबंदी की गई। वाहन की तलाशी लेने पर सीट के नीचे छिपाकर रखी गई थैली से 10 अवैध देशी पिस्टल बरामद हुईं। पूछताछ में दोनों के पास हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज नहीं था।

पुलिस ने 10 अवैध देशी पिस्टल, कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रूपए, तथा हथियारों के परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, कीमत लगभग 15 लाख रूपए, जब्त किया। कुल जब्त संपत्ति लगभग 17 लाख 50 हजार रुपए है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा सिगनूर क्षेत्र के एक व्यक्ति से अवैध फायर आर्म्स खरीदने की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति की भूमिका एवं अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

इंदौर : 04 आरोपी गिरफ्तार, 05 अवैध हथियार और 04 कारतूस बरामद

इंदौर पुलिस की थाना राऊ टीम ने अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 04 पिस्टल, 01 रिवॉल्वर एवं 04 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जब्त हथियारों की कुल कीमत लगभग 1 लाख 60 हजार है।

सागर : अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, निर्माण एवं सप्लाई से जुड़े 03 आरोपी गिरफ्तार

सागर पुलिस ने थाना कैंट क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण एवं सप्लाई की कड़ी का खुलासा करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 देशी कट्टा, 01 देशी रिवॉल्वर, 01 देशी पिस्टल एवं 03 जिंदा कारतूस बरामद किए। साथ ही अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त ड्रिल मशीन, पेचकस, पाना, हथौड़ा, लोहे की रॉड, पाइप, स्प्रिंग, कटी हुई नाल, स्क्रू, लकड़ी के गुटके, स्प्रिंग लॉक, कैंची, रापी एवं लोहे की पत्तियों सहित विभिन्न सामग्री जब्त की गई।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण स्थल से लेकर सप्लाई, खरीदी-बिक्री एवं परिवहन तक की पूरी श्रृंखला को चिन्हित कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। विगत 5 दिनों में हुई इन कार्रवाइयों में 31 अवैध हथियारों की बरामदगी के साथ कई आरोपियों की गिरफ्तारी, हथियार निर्माण सामग्री की जब्ती तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहनों की जब्ती की गई है। पुलिस की इन कार्रवाइयों से अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button