<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
देश

छात्रों का सरकार पर दबाव बढ़ा, ‘CM सोरेन से ही होगी बातचीत’ का ऐलान; झारखंड बंद आज

रांची 

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्र पिछले 18 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार और छात्रों के बीच अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है. सोमवार को छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया था. इस दौरान उन्होंने 7 बैरिकेड पार कर विधानसभा के पास पहुंचने की कोशिश की. छात्रों पर लाठीचार्ज भी हुआ. इसके खिलाफ भाजपा ने मंगलवार को झारखंड बंद का ऐलान किया है। 

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन चलाया और आंसू गैस के गोले छोड़े. शाम को पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया. बताया जा रहा है कि 20 से ज्यादा छात्र घायल हुए हैं, जबकि दो छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 

न्यूक्लियस मॉल के पास टायर जलाकर
 छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा बुलाए गए झारखंड का असर दिखना शुरू हो गया है। बंद समर्थक रांची न्यूक्लियस मॉल के पास टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते आवागमन प्रभावित हुआ है।

गिरिडीह में बंद का व्यापक असर
जेपीएससी सहित अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक के विरोध में रांची में आंदोलनरत छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा ने मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया। गिरिडीह में बंद का व्यापक असर दिखा। शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक भाजपाई सक्रिय रहे। महानगर में सुबह 9:30 बजे झंडा मैदान से विशाल जुलूस निकाला गया। सड़कों पर वाहन थम गए, कई निजी स्कूल बंद रहे। बिरनी में मुख्य मार्ग जाम किया गया। धनवार, जमुआ, बगोदर आदि जगहों पर सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने सरकार पर छात्रों की मांग न मानने और लाठीचार्ज का आरोप लगाया।

छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
 छात्रों को अपने घर भेजने के लिए जिला प्रशासन ने देर रात हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। डीसी ने कहा कि रांची में छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से आए छात्रों की सुविधा और सुरक्षित वापसी को लेकर जिला प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता के साथ पहल की है। जिला प्रशासन द्वारा छात्रों की सुविधा एवं आवश्यक सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9162738438 जारी किया गया है।

रांची अधिकांश निजी स्कूल आज बंद
भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को झारखंड बंद के आह्वान के बाद राजधानी रांची के अधिकांश निजी स्कूलों ने स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को इसकी जानकारी दे दी गई है। बंद के कारण मंगलवार को इन स्कूलों में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।

लाठीचार्ज के बाद भूख हड़ताल पर बैठे छात्र ने बयां किया दर्द
 भूख हड़ताल कर रहे एक छात्र ने कहा कि, "आज भूख हड़ताल का नौवां दिन है… हमने पुलिस की जो बर्बरता देखी, वह सचमुच शर्मनाक थी—एक ऐसी हरकत जो इंसानियत को शर्मसार करती है… इन युवाओं ने कभी भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया, पत्थर नहीं फेंके या कोई ऐसी गलत हरकत नहीं की। 

कल बैरिकेड्स तोड़े गए, लेकिन ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्हें अपनी मंज़िल तक पहुँचना था; उन्होंने सिर्फ़ परेशानी खड़ी करने के लिए उन्हें नहीं तोड़ा। बैरिकेड्स तोड़ने की घटना में भी पुलिस ने उकसाने का काम किया। उन्होंने अश्लील इशारे किए, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, ललकारा और कई तरह की उकसावे वाली बातें कहीं… हालांकि उन्होंने लगातार लाठियाँ नहीं चलाईं, लेकिन मैंने अपनी आँखों से देखा कि उन्होंने आक्रामक हरकतें कीं जिनसे छात्र डर गए और भागने लगे। छात्र शांति से बैठे थे, फिर भी आपने उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की। 

आपने धोखेबाजी वाले तरीके अपनाए… हम विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है। अगर सरकार नहीं सुनेगी, तो हमें बताइए: उन्हें अपनी बात सुनाने का क्या तरीका है? क्या आप तभी समझेंगे जब ये लोग बंदूकें उठा लेंगे?…"

छात्र नेता रविंद्र पासवान ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन शाम होते ही पुलिस ने इलाके को छावनी में बदल दिया. उन्होंने दावा किया कि कई छात्रों को हिरासत में लिया गया और कुछ के साथ मारपीट भी हुई. उनका कहना है कि अब यह आंदोलन सिर्फ छात्रों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जन आंदोलन बन गया है.

लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने आज रांची बंद का ऐलान किया है. वहीं, प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ी की CBI जांच हो. राज्य सरकार मामले की CID जांच करा रही है और जांच ED को भी सौंपी गई है. हालांकि, CBI जांच की मांग पर अभी सहमति नहीं बनी है। 

सोमवार को झारखंड CID ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते को गिरफ्तार किया. वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की अपील की. उन्होंने भाजपा पर इस मुद्दे का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। 
 प्रदर्शनकारी छात्र बोले 'सिर्फ CM सोरेन से ही बात होगी'
भाजपा ने आज झारखंड बंद का ऐलान किया है. पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को ‘काला दिन’ बताते हुए सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने साफ कहा है कि वे इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ही बातचीत करेंगे. रांची में छात्रों के कोर ग्रुप ने आगे की रणनीति तय करने के लिए दोपहर 12 बजे बैठक बुलाई है. बैठक में आंदोलन को लेकर अगला कदम तय किया जाएगा। 

 BJP के बंद पर छात्र बोले- 'हमारा राजनीतिक पार्टियों से लेना-देना नहीं'
भाजपा ने मंगलवार को झारखंड बंद का ऐलान किया है. भाजपा के इस ऐलान पर छात्र नेता पीयूष का कहना है कि वे किसी पार्टी का समर्थन नहीं कर रहे हैं. हालांकि अगर कोई छात्रों के समर्थन में झारखंड बंद का आह्वान करता है तो वे उसका स्वागत करते हैं. उनका कहना है कि हम छात्रों का राजनीतिक पार्टियों से कोई लेना-देना नहीं है. उनका कहना है कि वे इसपर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं. वे बस अपनी मांगों को लेकर खड़े हैं और उनका एकमात्र एजेंडा इन मांगों को पूरा कराना है। 

न्यूक्लियस मॉल के पास टायर जलाकर
 छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा बुलाए गए झारखंड का असर दिखना शुरू हो गया है। बंद समर्थक रांची न्यूक्लियस मॉल के पास टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते आवागमन प्रभावित हुआ है।

गिरिडीह में बंद का व्यापक असर
जेपीएससी सहित अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक के विरोध में रांची में आंदोलनरत छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा ने मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया। गिरिडीह में बंद का व्यापक असर दिखा। शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक भाजपाई सक्रिय रहे। महानगर में सुबह 9:30 बजे झंडा मैदान से विशाल जुलूस निकाला गया। सड़कों पर वाहन थम गए, कई निजी स्कूल बंद रहे। बिरनी में मुख्य मार्ग जाम किया गया। धनवार, जमुआ, बगोदर आदि जगहों पर सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने सरकार पर छात्रों की मांग न मानने और लाठीचार्ज का आरोप लगाया।

छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
 छात्रों को अपने घर भेजने के लिए जिला प्रशासन ने देर रात हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। डीसी ने कहा कि रांची में छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से आए छात्रों की सुविधा और सुरक्षित वापसी को लेकर जिला प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता के साथ पहल की है। जिला प्रशासन द्वारा छात्रों की सुविधा एवं आवश्यक सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9162738438 जारी किया गया है।

रांची अधिकांश निजी स्कूल आज बंद
भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को झारखंड बंद के आह्वान के बाद राजधानी रांची के अधिकांश निजी स्कूलों ने स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को इसकी जानकारी दे दी गई है। बंद के कारण मंगलवार को इन स्कूलों में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।

लाठीचार्ज के बाद भूख हड़ताल पर बैठे छात्र ने बयां किया दर्द
 भूख हड़ताल कर रहे एक छात्र ने कहा कि, "आज भूख हड़ताल का नौवां दिन है… हमने पुलिस की जो बर्बरता देखी, वह सचमुच शर्मनाक थी—एक ऐसी हरकत जो इंसानियत को शर्मसार करती है… इन युवाओं ने कभी भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया, पत्थर नहीं फेंके या कोई ऐसी गलत हरकत नहीं की। 

कल बैरिकेड्स तोड़े गए, लेकिन ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्हें अपनी मंज़िल तक पहुँचना था; उन्होंने सिर्फ़ परेशानी खड़ी करने के लिए उन्हें नहीं तोड़ा। बैरिकेड्स तोड़ने की घटना में भी पुलिस ने उकसाने का काम किया। उन्होंने अश्लील इशारे किए, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, ललकारा और कई तरह की उकसावे वाली बातें कहीं… हालांकि उन्होंने लगातार लाठियाँ नहीं चलाईं, लेकिन मैंने अपनी आँखों से देखा कि उन्होंने आक्रामक हरकतें कीं जिनसे छात्र डर गए और भागने लगे। छात्र शांति से बैठे थे, फिर भी आपने उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की। 

आपने धोखेबाजी वाले तरीके अपनाए… हम विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है। अगर सरकार नहीं सुनेगी, तो हमें बताइए: उन्हें अपनी बात सुनाने का क्या तरीका है? क्या आप तभी समझेंगे जब ये लोग बंदूकें उठा लेंगे?…"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button