<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
धर्म/ज्योतिष

28 अगस्त का चंद्र ग्रहण इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद चुनौतीपूर्ण

ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को एक अत्यंत महत्वपूर्ण, संवेदनशील और खगोलीय रूप से प्रभावशाली घटना माना गया है.  साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगने जा रहा है.  यह ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टिकोण से कई मायनों में बेहद खास और चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान चंद्रमा अपने कट्टर शत्रुओं के बीच घिरे होंगे.

क्यों खास और खतरनाक है यह चंद्र ग्रहण?
 28 अगस्त को लगने वाले इस चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा शनि की कुंभ राशि और राहु के शतभिषा नक्षत्र में स्थित होंगे.  वैदिक ज्योतिष में शनि और चंद्रमा के बीच शत्रुता का संबंध माना गया है, जबकि राहु को चंद्रमा का कट्टर शत्रु कहा जाता है.  इस प्रकार, ग्रहण के समय चंद्रमा पूरी तरह से शनि और राहु के मायाजाल में फंसे रहेंगे. पौराणिक मान्यताओं में भी राहु-केतु द्वारा पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को ग्रसित करने की कथा मिलती है, जिससे इस काल में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव काफी अधिक बढ़ जाता है.

मानव जीवन और देश-दुनिया पर प्रभाव
चंद्रमा को मन, मानसिक स्थिति और भावनाओं का कारक माना गया है. शनि और राहु के प्रभाव के कारण इस समयावधि में लोगों में मानसिक तनाव, बेचैनी और नकारात्मक ऊर्जा की अधिकता देखने को मिल सकती है. इस दौरान भूमि, भवन और वाहन से जुड़ी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं, माता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, तथा पारिवारिक रिश्तों में आपसी मतभेद और गृह-कलह बढ़ने की आशंका है. इसके अलावा, सीने या फेफड़ों से जुड़े विकारों को लेकर भी सतर्क रहने की आवश्यकता है.

किन 4 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रतिकूल प्रभाव?
कर्क राशि: चूंकि इस राशि के स्वामी स्वयं चंद्रमा हैं, इसलिए कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान बढ़ा हुआ रक्तचाप, सिरदर्द और नेत्र विकार जैसी परेशानियां उभर सकती हैं. धन हानि के भी संकेत हैं, अतः किसी भी प्रकार के बड़े निवेश या वित्तीय लेन-देन से बचना ही बेहतर होगा.

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी. इस अवधि में खर्चों की अधिकता आपको मानसिक तनाव दे सकती है. परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें ताकि अपनों को ठेस न पहुंचे. कार्यक्षेत्र में भी काम का अतिरिक्त दबाव महसूस हो सकता है.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह समय शारीरिक तौर पर उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. इस समय आपको अपनी और अपने जीवनसाथी की सेहत पर विशेष नजर रखने की जरूरत है. धन से जुड़ा कोई भी निर्णय जल्दबाजी या आवेश में आकर न लें. बच्चों के स्वास्थ्य और कामकाज में आ रही बाधाओं को लेकर भी सतर्क रहें.

मीन राशि: मीन राशि वाले इस दौरान किसी भी प्रकार का बड़ा या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें. नए निवेश और पैसों के लेन-देन से पूरी तरह दूरी बना लें, अन्यथा धन फंस सकता है. कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं और कार्यों को पूरा करने में अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है. गुस्से पर काबू रखें और किसी भी वाद-विवाद से दूर रहें.

क्या भारत में नजर आएगा यह ग्रहण और क्या है सूतक काल?
यह चंद्र ग्रहण कुल 05 घंटे 39 मिनट की अवधि का होगा, जो 28 अगस्त को सुबह 06:53 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा. चूंकि यह खगोलीय घटना दिन के समय घटित होगी, इसलिए यह भारत में दृग्गोचर (दृश्यमान) नहीं होगी. भारत में दिन होने के कारण इस चंद्र ग्रहण का कोई धार्मिक प्रभाव या सूतक काल मान्य नहीं होगा.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button