<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
उत्तर प्रदेश

Greater Noida News: 2.5 KM लंबा पहला डबल डेकर एलिवेटेड रोड बनेगा, गाजियाबाद कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में जाम से निजात के लिए दो मंजिला एलिवेटेड रोड बनाने की परियोजना में तेजी आएगी। इससे संबंधित प्रस्ताव 15 अगस्त के बाद होने वाली प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परियोजना पर 1200 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अधिकारी के मुताबिक, परियोजना का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। इसमें एक और सड़क को शामिल किया गया है, जो ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके में जाम खत्म करने में अहम होगी।

परियोजना पर 1200 करोड़ की आएगी लागत
ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा संयुक्त रूप से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 130 मीटर चौड़ी सड़क से शाहबेरी और क्रॉसिंग रिपब्लिक होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग नौ (एनएच-9) तक करीब 2.5 किलोमीटर लंबी दो मंजिला (एक के ऊपर एक) यानी डबल डेकर एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी, जो तीन लेन की होगी। इस पर करीब 1200 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसका एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। परियोजना पर आने वाला खर्च नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और एनएचएआई द्वारा उठाया जाएगा।

10 मीटर तक चौड़ा होगा एलिवेटेड रोड
पहली मंजिला ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद की तरफ और दूसरी मंजिल गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा की तरफ आने के लिए इस्तेमाल की जाएगी। मौजूदा सड़क पहले की तरह स्थानीय लोगों के लिए खुली रहेगी। उसके ऊपर बनने वाला एलिवेटेड रोड नौ से 10 मीटर चौड़ी होगी। इससे शाहबेरी में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।

बता दें कि, यहां पर पूर्व में चार लेन की एलिवेटेड रोड बनाना जाना प्रस्तावित था। इस मुद्दे पर प्राधिकरण और एनएचएआई के अधिकारियों के बीच बीते माह जगह की अड़चन पर वार्ता हुई थी। इसके बाद सलाहकार की मदद से दो मंजिला एलिवेटेड बनाने पर सहमति बनी।

रवि कुमार एनजी, सीईओ, ग्रेटर नोएडा, ''ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एनएच-9 तक सीधे आवागमन के लिए शाहबेरी में डबल डेकर एलिवेटेड रोड बनाने की योजना पर काम चल रहा है। इससे संबंधित प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड से मंजूरी के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस एलिवेटेड रोड के बनने से जाम की समस्या दूर हो जाएगी।''

27 अवैध कट अगले सप्ताह से बंद होंगे
गौतमबुद्ध नगर जिले में 27 अवैध कट को बंद करने की योजना पर अगले सप्ताह से काम शुरू होगा। ये कट दोबार न खुलें, इस पर विशेष जोर दिया जाएगा। इन्हें कंक्रीट बैरियर और लोहे की ग्रिल से सील किया जाएगा। परिवहन विभाग के अनुसार, तीनों प्राधिकरण और एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) को अवैध कट बंद कराने के लिए पहले ही पत्र लिखा जा चुका है और इन पर कांवड़ यात्रा के बाद काम शुरू करने की तैयारी है। संभव है कि अगले हफ्ते से इन पर काम शुरू कर दिया जाएगा। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने कहा कि बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने और सड़क सुरक्षा को अधिक मजबूत करने के लिए परिवहन विभाग ने जिले की अलग-अलग सड़कों का सर्वे किया था। उन्होंने कहा कि अवैध कट बंद होने से हादसों में कमी आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button