<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
देश

पटना सहित कई जिलों में बारिश से राहत, पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

 पटना
 प्रदेश में मानसून की गतिविधियां बने होने के कारण पटना सहित 16 जिलों में सावन का बदरा झूम कर बरस रहा है। रविवार को सुबह से छाए काले घने बादलों के बाद तेज वर्षा से मौसम पूरी तरह सुहाना बना हुआ है। वर्षा के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित शेष जिलों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कई स्थानों पर रिमझिम वर्षा की संभावना है। जबकि, राज्य के पांच जिलों में भारी व अति भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गोपालगंज एवं सिवान में अति भारी एवं किशनगंज, सुपौल एवं पश्चिमी चंपारण में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा की गतिविधियां बने होने के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। दो दिनों के बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार चार अगस्त को उत्तर पश्चिम भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा की गतिविधियां बने रहने के आसार है। रविवार को राजधानी सहित भागलपुर, सबौर, वाल्मीकि नगर, छपरा, मुजफ्फरपुर, सुपौल, डेहरी, मधेपुरा, जहानाबाद आदि जगहों पर बदरा खूब बरसा

राजधानी में 5.4 मिमी वर्षा दर्ज
राजधानी में 5.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बीते 24 घंटे के दौरान रोहतास के कोचस में 80 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। वर्षा के कारण पटना सहित ज्यादातर जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस एवं 36.8 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी भी सामान्य से 43 प्रतिशत कम वर्षा की स्थिति बनी हुई है।

प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा
पश्चिम चंपारण के चनपटिया में 62.2 मिमी, नरकटियागंज में 62.2 मिमी, नंदनगढ़ में 59 मिमी, शेखपुरा के घाट कुसुंबा में 51 मिमी, सुपौल के पिपरा में 50 मिमी, किशनगंज के तैयबपुर में 46.8 मिमी, सिवान के बसंतपुर में 46 मिमी दर्ज की गई।

कटिहार के बरारी में 44 मिमी, मधुबनी के लौकाही में 41 मिमी, सुपौल के बसुआ में 40.6 मिमी, रोहतास के बिक्रमगंज में 39 मिमी, शेखपुरा में 38 मिमी, सुपौल के किशनपुर में 38 मिमी, पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 37.8 मिमी, भोजपुर के पीरो में 28 मिमी, पश्चिम चंपारण के सिकटा में 27 मिमी दर्ज की गई।

नालंदा के बिंद में 23 मिमी, औरंगाबाद के दाउदनगर में 22 मिमी, रोहतास के संझौली में 22 मिमी, गया के डुमरिया में 19 मिमी, रोहतास के नोखा में 19 मिमी, बांका के शंभूगंज में 18 मिमी, जमुई के गिद्धौर में 17 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर     अधिकतम     न्यूनतम
पटना     34.0     28.8
गया     34.2     27.0
भागलपुर     34.5     27.9
मुजफ्फरपुर     30.8     28.7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button