<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के लिए खास व्यवस्था: मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर निशुल्क सफर, दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे का टोल बढ़ा

लखनऊ
सावन महीने में शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एनएचएआई और क्यूब हाईवे इंफ्रा ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर शिवभक्तों को बड़ी राहत देते हुए कांवड़ियों की गाड़ियों को फ्री कर दिया गया है। यानी इनका टोल नहीं लगेगा। उधर, दोनों तरफ के एक-एक लेन कांवड़ियों के लिए रिजर्व रहेगा।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार और क्यूब हाईवे इंफ्रा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल शर्मा ने रविवार को बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के वाहनों को लेन नंबर 1 से लेकर लेन नंबर 19 तक किसी भी लेन से बिना किसी पैसे (निशुल्क) के आने-जाने की सुविधा मिलेगी। इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

हेल्पलाइन नंबर भी जारी
शिवभक्तों की सहायता के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 9762291221 भी जारी किया गया है। यात्रा के दौरान सड़क हादसे, वाहन खराब होने या किसी भी आपात स्थिति में इस नंबर पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। परतापुर से डासना तक पूरे एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके लिए 135 कर्मचारियों की टीम को तीन एंबुलेंस, तीन हाइड्रा क्रेन, तीन पेट्रोलिंग वाहन (इनोवा और स्कॉर्पियो) और एक रिकवरी वैन के साथ लगाया गया है।

सिवाया टोल प्लाजा की पांच लाइनें आरक्षित
कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या में बढोत्तरी होने पर रविवार को सिवाया टोल प्लाजा से मेरठ की ओर जाने वाले पांच लाइनों को बूम रहित कर कांवड़ियों के निकलने के लिए आरक्षित किया गया। एक लाइन को बाइक कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर बैरिकेडिंग की गई। टोल प्लाजा लाइजनिंग ऑफिसर मनिंदर विहान ने बताया कि कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के चलते मेरठ की ओर जाने वाली पांच लाइनों को बूम रहित कराया गया। एक लाइन को बाइक कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया गया, ताकि कोई हादसा न हो। कांवड़ यात्रा के दौरान टोल प्लाजा पर कांवड़ियों के लिए ताजा और शुद्ध पानी की व्यवस्था कराई गई हैं।

दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर बढ़ा टोल
उधर, दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों को अब पहले से ज्यादा टोल देना होगा। एक्सप्रेसवे पर वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर से पहले बने गणेशपुर टोल, रसूलपुर टोल और छुटमलपुर के पास सैयदमाजरा टोल प्लाजा पर एक अगस्त से नई बढ़ी टोल दरें लागू कर दी गई हैं। बढ़ी दरों का सीधा असर हरिद्वार और देहरादून जाने वाले यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।

नई दरों के अनुसार, गणेशपुर टोल प्लाजा पर कार, जीप और वैन जैसे हल्के वाहनों के लिए अब एक तरफ का टोल 145 रुपये से बढ़ाकर 155 रुपये कर दिया गया है। वहीं, एक ही दिन में आने-जाने वाले वाहनों को अब 230 रुपये चुकाने होंगे। दूसरी ओर, सैयदमाजरा टोल प्लाजा पर एक तरफ का टोल 85 रुपये से बढ़ाकर 115 रुपये कर दिया गया है, जबकि एक दिन के भीतर वापसी करने वाले वाहनों के लिए शुल्क 170 रुपये निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button