<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
उत्तर प्रदेश

कांवड़ मार्ग और विधानसभा की सुरक्षा बढ़ी, आतंकी इनपुट से हलचल

लखनऊ
यूपी में मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा से लेकर कांवड़ यात्रा मार्गों पर आतंकी हमले का गहरा खतरा मंडरा रहा है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को हुई आतंकी घटना के बाद इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर यूपी में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सूत्रों के अनुसार यूपी में हमलों की साजिश के पीछे पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क का हाथ होने का खास इनपुट है। इसके बाद लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा समेत अन्य जिलों में पूरी सतर्कता और अतिरिक्त चेकिंग के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात डीजीपी राजीव कृष्ण और एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश समेत अन्य वरिष्ठ अदिकारियों के साथ बैठक कर शांति-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखे जाने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों में पूरी मुस्तैदी बरते जाने के साथ ही किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया है। डीजीपी ने एटीएस की पूरी टीम को लखनऊ और कांवण यात्रा से जुड़े जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाने का निर्देश दिया है।

कुलगाम आतंकी हमले में एक मजदूर की मौत
सूत्रों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों की गोलीबारी में एक मजदूर की मौत की घटना के बाद यह इनपुट सामने आया है। जम्मू-कश्मीर में 10 दिन के भीतर यह इस तरह का दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी आशिक हुसैन कुरैशी को आतंकी ने गोली मार दी थी। इस घटना के बाद 3 हजार से अधिक संदिग्ध हिरासत में लिए गए।

यूपी में कट्टरपंथी युवकों के तैयार किया मॉड्यूल
आईएसआई के इशारे पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने यूपी में कट्टरपंथी युवकों के कई मॉड्यूल तैयार किए हैं। इनमें एक संदिग्ध आतंकियों के ग्रुप ने बिजनौर में वाहन को आग लगाने की घटना की थी। जिसके बाद एटीएस सक्रिय हुई थी और बीते ढाई महीने में शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े डेढ़ दर्जन संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा जा चुका है।

यूपी मॉनसून सत्र से पहले हाई अलर्ट
बलरामपुर से पकड़े गए संदिग्ध आतंकी शहरोज को एटीएस पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। वह मुंबई में रहता था और शहजाद भट्टी के सीधे संपर्क में था। शहजाद भट्टी ने संदिग्ध आतंकियों को यूपी में हमलों के अलग-अलग टास्क सौंपे हैं। सोमवार से विधानसभा का मॉनसून सत्र भी शुरू हो रहा है, जिसको देखते हुए सुरक्षा प्रबंध और कड़े किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button