<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
मध्यप्रदेश

Bhopal Airport News: दिल्ली और मुंबई के लिए 3 नई उड़ानों की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल
 भोपाल से दिल्ली एवं मुंबई का हवाई कनेक्शन बढ़ने जा रहा है। एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली तक दो एवं मुंबई तक एक उड़ान शुरू कर रही है। एक अगस्त से यह उड़ानें शुरू हो जाएंगी। कंपनी भोपाल को बेस स्टेशन बनाकर सेवाएं देगी। कंपनी ने एयरपोर्ट पर बुकिंग ऑफिस भी शुरू कर दिया है।

दिल्ली एवं मुंबई तक अतिरिक्त उड़ानें शुरू होने से आने वाले समय में इस रूट पर यात्रियों को प्रतिस्पर्धा वाले किराये में सीट मिल सकती है। इन उड़ानों की शुरूआत के साथ ही भोपाल से दिल्ली तक पांच एवं मुंबई तक तीन उड़ानें हो जाएंगी। एयर इंडिया की मुंबई उड़ान कुछ समय पहले बंद कर दी गई थी। अब इसका संचालन एआई एक्सप्रेस करेगा।

भविष्य में उड़ानें बढ़ने की संभावना
जानकारी के अनुसार भविष्य में भोपाल से एयर इंडिया की जगह एआई एक्सप्रेस की उड़ानें संचालित होंगी। एआई एक्सप्रेस ने उड़ानें शुरू करने के लिए काफी समय पहले ही स्लाट ले लिया था। कंपनी दूसरे शहरों की उड़ानें भी प्रारंभ कर सकती है।
भोपाल-दिल्ली उड़ान संख्या आईएक्स 1789 एवं 1790 का एक अगस्त से प्रभावी शेड्यूल

दिल्ली प्रस्थान सुबह 10.40 बजे, भोपाल आगमन दोपहर 12.05 बजे, भोपाल से प्रस्थान दोपहर 12.45 बजे, दिल्ली आगमन दोपर 02.15 बजे।

भोपाल-दिल्ली उड़ान संख्या आईएक्स 1791 एवं 1792 का शेड्यूल
दिल्ली प्रस्थान दोपहर 03.05 बजे, भोपाल आगमन शाम 04.30 बजे, भोपाल से प्रस्थान शाम 05.10 बजे, दिल्ली आगमन शाम 06.40 बजे।

भोपाल-मुंबई उड़ान संख्या आईएसक्स 1788 एवं 1798 का शेड्यूल
एक अगस्त से प्रभावी, मुंबई प्रस्थान सुबह 11.20 बजे, भोपाल आगमन दोपहर 01.00 बजे, भोपाल से प्रस्थान दोपहर 01.40 बजे, मुंबई आगमन दोपहर 03.25 बजे।

काशी से उड़ान भरेगी 10 नई फ्लाइटें

बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। एक अगस्त से वाराणसी एयरपोर्ट से 10 नई उड़ानों का संचालन शुरू होगा। नई सेवाओं के शुरू होने के बाद एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या में इजाफा होगा और दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु व विजयवाड़ा समेत कई प्रमुख शहरों के लिए यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।

नए शेड्यूल के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस मुंबई के लिए दो नई उड़ानें तथा दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त उड़ान शुरू करेगी। वहीं आकासा एयर वाराणसी-बेंगलुरु के बीच अपनी नई प्रतिदिन विमान संचालन शुरू करेगी। इंडिगो विजयवाड़ा के लिए नई उड़ान का संचालन प्रारंभ करेगी। इन सेवाओं के शुरू होने से एयरपोर्ट पर कुल 10 अतिरिक्त उड़ानों का संचालन होगा।

अभी तक वाराणसी एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 22 विमानों का आगमन और 22 विमानों का प्रस्थान, यानी कुल 44 उड़ानों का संचालन हो रहा था। एक अगस्त से नई उड़ानें जुड़ने के बाद यह संख्या बढ़ जाएगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है।

हालांकि नई उड़ानों की शुरुआत ऐसे समय हो रही है, जब विमान ईंधन (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों और परिचालन लागत के कारण पिछले कुछ महीनों में वाराणसी एयरपोर्ट की हवाई सेवाओं पर खासा असर पड़ा है। वर्ष की शुरुआत में जहां एयरपोर्ट से प्रतिदिन लगभग 84 उड़ानों का संचालन होता था और रोजाना 15 से 16 हजार यात्रियों का आवागमन दर्ज किया जाता था, वहीं वर्तमान में यह संख्या घटकर प्रतिदिन 44 से 45 उड़ानों और 8 से 9 हजार यात्रियों तक सिमट गई है।

हालांकि इसका एक और कारण एयरपोर्ट विस्तारीकरण में रनवे एक्सटेंशन का कार्य जिसके कारण रात्रि में विमानों के संचालन बंद होने के कारण भी है उधर बढ़ती परिचालन लागत के चलते स्पाइसजेट ने वाराणसी से अपनी सभी सेवाएं बंद कर दी हैं। 

एयरलाइन पहले अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई और पुणे के लिए उड़ानें संचालित करती थी। जून से सेवाएं बंद होने के बाद ग्राउंड हैंडलिंग से जुड़े 100 से अधिक कर्मचारियों के पास पिछले दो महीनों से नियमित कार्य नहीं है।

एयरपोर्ट अधिकारियों और एयरलाइन कंपनियों को उम्मीद है कि नई उड़ानों के शुरू होने से यात्रियों की संख्या में फिर से बढ़ोतरी होगी और वाराणसी की देश के प्रमुख शहरों से हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button