<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला: कृषक छात्रवृत्ति राशि बढ़ी, किसान सहायता योजनाओं को 2030 तक विस्तार

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए संचालित मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसके तहत छात्रवृत्ति राशि को तीन हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रतिमाह किया जाएगा।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के संचालक मंडल की 172वीं बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राशि बढ़ाने के साथ योजना से अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को लाभान्वित करने की रूपरेखा तैयार की जाए। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना की अवधि एक जुलाई 2025 से 30 जून 2030 तक बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 3025.49 करोड़ रुपये के बजट सहित किसान कल्याण, कृषि विपणन व मंडी व्यवस्था से जुड़े प्रस्तावों को भी स्वीकृत किया गया।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी मंडियां
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडियों का आधुनिकीकरण व पुनरोद्धार कर उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाए ताकि किसानों को बेहतर विपणन व्यवस्था उपलब्ध हो। मंडियों में पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था आदि सभी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए। मुख्यमंत्री ने मंडी स्थलों में पीपीपी मॉडल पर कृषि उपज प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित करने और इससे संबंधित नियमों को व्यावहारिक व निवेश अनुकूल बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने दिए योजना दायरा बढ़ाने के निर्देश
सीएम ने कहा कि किसानों को उपज का बेहतर मूल्य, मूल्य संवर्धन व ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में कृषि प्रसंस्करण अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा मंडियों को ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) प्लेटफार्म से जोड़ने, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन को बढ़ाने और हर जिले में जैविक उत्पादों के प्रमाणीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

वर्ष 2030 तक बढ़ी किसान सहायता योजनाओं की अवधि
संचालक मंडल ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना व मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के संचालन के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में 30 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है।

2026-27 के लिए 3025.49 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत
बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 2228.59 करोड़ रुपये की अनुमानित प्राप्तियों को स्वीकृति दी गई। बताया गया कि प्रदेश की मंडी समितियों की आय वर्ष 2024-25 के 1991.33 करोड़ रुपये थी, वह 2025-26 में बढ़कर 2305.80 करोड़ रुपये पहुंच गई है। यह 15.79 प्रतिशत की वृद्धि है।

कृषि प्रसंस्करण को मिलेगा बढ़ावा
बजट में मंडी स्थलों के निर्माण व विस्तार, संपर्क मार्गों के निर्माण व मरम्मत, ग्रामीण हाट, किसान बाजार, गोवंशी आश्रय स्थलों, छात्रावास निर्माण, मंडी समितियों के लिए भूमि क्रय आदि कार्यों के लिए प्रविधान किए गए हैं। पूर्व से स्वीकृत निर्माण कार्यों के लिए भी 1212.02 करोड़ रुपये रखे गए हैं। बैठक में मूल्य समर्थन योजना के तहत दलहन-तिलहन की खरीद को और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सहकारी संस्थाओं को ब्याजमुक्त कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने के प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button