<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली में बड़ा फैसला, सोमवार को स्कूलों की छुट्टी

बरेली
यूपी के बरेली में कांवड़ यात्रा लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए डीएम ने बड़ा फैसला लिया है। शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से डीएम ने सावन के हर सोमवार को स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। हालांकि स्टाफ को स्कूल में मौजूद रहने के डीएम अविनाश सिंह ने आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार बरेली के सभी यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्डों के शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं की छुट्टी रहेगी।

‎इसके अलावा दिल्ली रोड और बदायूं रोड के पांच किलोमीटर दायरे में स्थित सभी स्कूलों, महाविद्यालयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, तकनीकी शिक्षण संस्थानों और अन्य शिक्षण संस्थानों में भी यह आदेश लागू रहेगा। हालांकि इन दिनों शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को अपने संस्थानों में उपस्थित रहकर शासकीय एवं प्रशासनिक कार्य करने होंगे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसी बोर्ड, विश्वविद्यालय, कॉलेज या आयोग की पूर्व निर्धारित परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी। इनमें किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय कांवड़ यात्रा के दौरान छात्रों की सुरक्षा, सुगम यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

भीड़ नियंत्रण को हर सोमवार अलग माइक्रो प्लान
कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने माइक्रो प्लान तैयार किया है। प्रशासन ने सभी सातों नाथ मंदिरों पर सावन के चारों सोमवार पर उमड़ने वाली कांवड़ियों की अनुमानित भीड़ के हिसाब से अलग-अलग कार्ययोजना तैयार की है। जिले को तीन सुपर जोन, नौ जोन, 28 सेक्टर और 104 सब सेक्टर में बांटकर यात्रा को संपन्न कराया जाएगा। जीरो इंसिडेंट, जीरो एक्सीडेंट वाली कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। अपने माइक्रो प्लान के हिसाब से अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इंटर डिस्ट्रिक्ट रूट मैप के साथ ही इंटरा- डिस्ट्रिक्ट रूट मैप के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। ट्रैफिक पर लगातार तीसरी आंख से भी नजर रखी जाएगी। आठ ड्रोन कैमरे भी कांवड़ियों के मूवमेंट पर नजर रखेंगे। पल-पल की सूचना के लिए कंट्रोल रूम को भी सक्रिय कर दिया गया है।

कांवड़ यात्रा को सकुशल कराने को प्रशासन ने मंदिर वार-दिन वार बनाई योजना
कांवड़ यात्रा और श्रावण मास के पहले सोमवार को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक विशेष रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। पुलिस ने यात्रियों से घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्ग की जानकारी लेने की अपील की है। पुराने बस अड्डे से चलने वाली रोडवेज बसें अयूब खां चौराहा, चौकी चौराहा, बियावान कोठी, मालियों की पुलिया और सेटेलाइट होकर बड़े बाईपास से गुजरेंगी। दिल्ली, लखनऊ, आगरा और बदायूं जाने वाली बसों को भी सेटेलाइट, नरियावल, ट्रांसपोर्ट नगर, बड़े बाईपास, फरीदपुर और अन्य वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा। लखनऊ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर के जलालाबाद से गंगा एक्सप्रेसवे होकर मुरादाबाद-हापुड़ मार्ग से दिल्ली पहुंचेंगे। वहीं बदायूं जाने वाले वाहन कटरा, नवादा और दातागंज होते हुए डहरपुर कलां के रास्ते जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चौकी चौराहे से कोई भी रोडवेज बस चौपला, सिटी स्टेशन, सीबीगंज रोड, लालफाटक और बुखारा रोड की ओर नहीं जाएगी। सभी बसों का संचालन सेटेलाइट और वैकल्पिक मार्गों से किया जाएगा।

कांवड़ और उर्स को लेकर थानों में हुई बैठक
कांवड़ यात्रा एवं उर्स-ए-रजवी के दृष्टिगत एसपी सिटी मानुष पारीक ने सीओ सिटी आशुतोष शिवम के साथ शुक्रवार को शहर के विभिन्न थानों में मीटिंग कर पुलिस बल को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मीटिंग के दौरान एसपी सिटी ने थाना प्रभारियों को संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता रखते हुए नियमित पैदल गश्त एवं वाहन गश्त के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

हरिद्वार- गढ़मुक्तेश्वर को 32 अतिरिक्त बसें
कांवड़ यात्रा को देखते हुए परिवहन निगम ने हरिद्वार और गढ़मुक्तेश्वर दिल्ली मार्ग पर 32 अतिरिक्त बसों चलाई हैं। मुख्यालय का निर्देश हैं, तमाम ऐसे श्रद्धालु होते हैं जो बसों से सफर करके गंगाजल लेने जाते हैं। इसलिए कांवड़ियों की सुविधा को अतिरिक्त बसें चलाने का आदेश दिया था। सोमवार को सावन का पहला सोमवार होगा। कांवड़ियों की भीड़ शुक्रवार से ही चल पड़ी है। भले ही बदायूं रोड पर कांवड़ियों की अधिक संख्या को देखते हुए रोडवेज बसों का संचालन इस मार्ग पर प्रतिबंधित है। बरेली बदायूं जाने वाली बसें फतेहगंज पूर्वी से खेड़ा बझेड़ा और दातागंज से होकर गंतव्य को जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button