<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
देश

बांका श्रावणी मेला होगा ऐतिहासिक, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

 बांका
 विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का उद्घाटन 30 जुलाई को है। लाखों कांवड़ियों के स्वागत के लिए जिला प्रशासन ने इस बार सुरक्षा, सुविधा और तकनीक का बेहतर समन्वय करते हुए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली है।

सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं एसपी अमितेश कुमार ने मेले की तैयारियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष का श्रावणी मेला अब तक का सबसे व्यवस्थित और ऐतिहासिक होगा।

पांच स्थानों पर टेंट सिटी का निर्माण
डीएम अंशुल अग्रवाल ने बताया कि इस बार कई नई व्यवस्थाएं लागू की गई है। कांवड़ियों के ठहरने के लिए पांच स्थानों पर टेंट सिटी बनाई गई है, जहां करीब 1850 कांवरियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

प्रत्येक टेंट सिटी में पेयजल, शौचालय, बिजली, चिकित्सा और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था रहेगी। शाम के समय श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए प्रतिदिन लेजर शो का भी आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष श्रावणी मेले का उद्घाटन 30 जुलाई को धौरी के बजाय अबरखा में होगा। इसमें कई मंत्री एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे। पूरे मेले के संचालन के लिए चुनाव की तर्ज पर 16 कोषांग गठित किए गए हैं। प्रत्येक कोषांग के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है, जो प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेंगे।

एआई कैमरे से होगी कांवड़ियों की गिनती
डीएम ने बताया कि पहली बार धौरी और दुम्मा में एआई तकनीक से लैस कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों के माध्यम से कांवड़ियों की संख्या, वाहनों की आवाजाही और भीड़ की स्थिति का रियल टाइम आकलन किया जाएगा।

श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था के लिए 13 स्थानों पर जीविका दीदियों की रसोई संचालित होगी, जहां गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं 12 स्थानों पर सुधा के स्टाल लगाए जाएंगे।

खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के लिए फूड इंस्पेक्टर और ड्रग इंस्पेक्टर पूरे कांवड़िया पथ पर लगातार निरीक्षण करेंगे। डीएम ने विद्युत विभाग को निर्देश दिया है कि किसी भी दुकान या शिविर में चाइनीज तार का उपयोग नहीं हो, ताकि आगजनी जैसी घटनाओं से बचा जा सके।

शनिवार रात 10 बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक रजौन-हंसडीहा मार्ग पर बड़े वाहनाें के परिचालन पर रोक
एसपी ने कहा कि पूरे कांवड़िया पथ पर 22 अस्थायी थाना बनाए गए हैं, जहां पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। इस बार दर्दमारा और पुनसिया चौक में भी अस्थायी थाना स्थापित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 25 पैदल गश्ती दल, 24 घंटे 20 क्विक रिस्पांस टीम तथा 300 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

एसपी ने बताया कि भारी भीड़ को देखते हुए शनिवार रात 10 बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक रजौन-हंसडीहा मार्ग पर मालवाहक वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कटोरिया क्षेत्र में वाहनों के लिए विशेष बाइपास मार्ग बनाया गया है, जहां से वाहन एफसीआई गोदाम के रास्ते गुजरेंगे।

पार्किंग की व्यवस्था के लिए झामा मैदान (बेलहर), कांवड़िया धर्मशाला, प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर, पांडेयडीह मोड़ और कोढ़ाबांध मरचुन जंगल को चिन्हित किया गया है।

डीएम ने कहा कि सभी विभागों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं यादगार यात्रा का अनुभव कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button