<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
धर्म/ज्योतिष

वास्तु के अनुसार घर में लगाएं ये पांच पौधे, बढ़ेगी समृद्धि

वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार, हमारे आसपास मौजूद पेड़-पौधे न केवल खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि यह हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि भी बढ़ाते हैं. अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, व्यापार में रुकावटें आ रही हैं या फिर घर में अक्सर छोटी-मोटी बीमारियां और तनाव का माहौल बना रहता है, तो वास्तु शास्त्र में बताए गए ये 5 विशेष पौधे आपकी इन सभी समस्याओं को काफी हद तक दूर करने में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि कौन-से ऐसे पौधे हैं जो आपके घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने के साथ-साथ आपकी सेहत को भी सही रख सकते हैं.

1. क्रासुला ओवाटा (जेड प्लांट): यह पौधा धन का चुंबक भी कहा जाता है. यह घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करके वित्तीय संकटों से बाहर निकालने में मदद करता है. इसे हमेशा घर के मुख्य दरवाजे के दाईं तरफ या फिर ऐसी जगह रखना चाहिए जहां इस पर सूर्य की पर्याप्त रोशनी पड़ सके.वास्तु के अनुसार इस पौधे को हमेशा घर के प्रवेश द्वार पर दाहिने (दाईं) दिशा में या गैलरी में ऐसी जगह रखना.

2. बैम्बू प्लांट (बांस का पौधा): भारतीय वास्तु शास्त्र के साथ-साथ फेंगशुई में भी बांस के पौधे को बेहद पवित्र और भाग्यशाली माना गया है. इसे घर में लगाने से सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है. मान्यता है कि यह पौधा जैसे-जैसे आकार में बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे घर के सदस्यों के जीवन में तरक्की और उन्नति के नए रास्ते भी खुलते जाते हैं. इसे हमेशा घर के भीतर लिविंग रूम या ड्राइंग रूम में पूर्व या दक्षिण-पूर्व (आग्नेय) दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है.

3. सफेद पलाश और लक्ष्मणा का पौधा: ऐसा माना जाता है कि जिन घरों में सफेद पलाश या लक्ष्मणा का पौधा लगा होता है, वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती . इसके सकारात्मक प्रभाव से घर का माहौल शुद्ध रहने के साथ परिवार के सभी सदस्यों की सेहत भी अच्छी बनी रहती है. इस पौधे को आप घर के किसी भी बड़े गमले में आसानी से उगा सकते हैं.

4. कुबेर का पौधा (हाथी का कान / अलोकैसिया):  कुबेर का पौधा घर में रखना बहुत लकी माना जाता है, क्योंकि इसके होने से मन और मस्तिष्क शांत रहता है . इससे घर में हमेशा बरकत बनी रहती है.  कुबेर के पौधे को हमेशा उत्तर दिशा (धन के देवता कुबेर की दिशा) या घर की उत्तर-पूर्व (ईशान्य) दिशा में रखना आर्थिक लाभ और बरकत के लिए बहुत उत्तम माना जाता है.

5. स्नेक प्लांट: इस पौधे को एक बेहतरीन एयर प्यूरीफायर भी कहा जाता है. यह घर की हवा को शुद्ध करने के साथ-साथ ऑक्सीजन के लेवल को भी बढ़ाता है. घर में सुख-शांति और शुद्ध हवा कायम रहने से मानसिक तनाव दूर होता है, जिससे सेहत अच्छी रहती है. इसे लिविंग रूम में या बेडरूम की दक्षिण या पूर्व दिशा में रखा जा सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button