<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
छत्तीसगड़

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से मिला आशियाना, पुनर्वास नीति से बदल रही जिंदगी

रायपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से मिला आशियाना, पुनर्वास नीति से बदल रही जिंदगी

कभी हिंसा और भटकाव की राह पर चले बण्डो राकेश उर्फ जोगेन्द्र ने आज विकास और शांति की मुख्यधारा से जुड़कर अपने जीवन को नई दिशा दी है। वर्ष 2016 में उन्होंने समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लेते हुए सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने पुनर्वास नीति के तहत उन्हें सहयोग और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। आज बण्डो राकेश सामान्य और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। उनके जीवन में एक और महत्वपूर्ण बदलाव तब आया, जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्का मकान स्वीकृत हुआ।

पुनर्वास नीति से मिला सम्मानजनक जीवन का अवसर
            
छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के तहत मुख्यधारा में लौटने वाले लोगों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन देने के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इसी क्रम में सुकमा जिला प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत विशेष परियोजना के तहत बण्डो राकेश के लिए पक्के मकान की स्वीकृति प्रदान की। जनपद पंचायत और जिला पंचायत सुकमा के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत जीरमपाल (मुतोड़ी) ने आवास निर्माण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कराया।

पक्की छत से मजबूत हुआ सुरक्षित भविष्य
             
पक्का मकान मिलने से बण्डो राकेश और उनके परिवार को अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार मिला है। कभी संघर्ष और असुरक्षा से भरे जीवन से निकलकर आज वे अपने परिवार के साथ बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। यह पहल इस बात का प्रमाण है कि शासन की पुनर्वास नीति और जनकल्याणकारी योजनाएं समाज की मुख्यधारा में लौटने वाले लोगों को नई शुरुआत का अवसर दे रही हैं।

शांति और विकास की राह पर बढ़ता सुकमा
            
बण्डो राकेश की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो किसी भी कारण से हिंसा और भटकाव की राह पर चले गए हैं। उनका जीवन यह संदेश देता है कि बंदूक नहीं, बल्कि शांति, विकास और शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ही सुरक्षित और खुशहाल भविष्य का रास्ता हैं। सुकमा जिला प्रशासन की यह पहल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बदलते माहौल की तस्वीर भी प्रस्तुत करती है। अब इन क्षेत्रों में बंदूकों की गूंज की जगह विकास, पक्के मकान, रोजगार और बेहतर भविष्य की उम्मीद दिखाई दे रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button