<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
छत्तीसगड़

324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान

रायपुर

324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है। इसके तहत सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों (बालवाटिका से कक्षा 8 तक) के बच्चों को सभी स्कूली दिनों में गर्म, ताजा और पौष्टिक पका हुआ भोजन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि वाले बच्चों की मदद करके उनकी पढ़ाई बीच में छोड़ने  की दर को कम करना है।

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के 324 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक साथ ‘न्योता भोज महाअभियान’ का आयोजन
            
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (पीएम पोषण) के तहत बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड में सामाजिक सहभागिता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। शिक्षा विभाग की पहल पर विकासखंड के 324 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक साथ ‘न्योता भोज महाअभियान’ आयोजित किया गया। इस अभियान में लगभग 16 हजार विद्यार्थियों को स्वादिष्ट, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन परोसा गया।

बच्चों के पोषण और नियमित उपस्थिति पर जोर
             
कलेक्टर  विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी मती नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में आयोजित इस महाअभियान का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ विद्यालयों में उनकी नियमित उपस्थिति और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना है। ‘न्योता भोज’ के माध्यम से समाज की सहभागिता को विद्यालयों और बच्चों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय संसाधनों से तैयार किए गए विविध व्यंजन
           
अभियान के दौरान विद्यालयों में बच्चों के लिए अलग-अलग प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए। कहीं खीर-पूड़ी और पनीर की सब्जी परोसी गई, तो कहीं हरी सब्जियों, गर्म भोजन और मिष्ठान के साथ बच्चों को विशेष भोजन कराया गया। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों और सब्जियों का उपयोग करते हुए भोजन तैयार किया गया। बच्चों ने उत्साह और खुशी के साथ सामूहिक भोज का आनंद लिया। इस महाअभियान को सफल बनाने में विकासखंड शिक्षा अधिकारी  प्रह्लाद जैन, बीआरसी  डी. राय, संकुल प्राचार्यों, संकुल समन्वयकों, प्रधान अध्यापकों और मध्यान्ह भोजन संचालित करने वाले समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अन्य विकासखंडों में भी होगा विस्तार
           
जिला शिक्षा अधिकारी  राजेश पांडे ने बताया कि ‘न्योता भोज’ का उद्देश्य बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना और विद्यालयों में सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन इस अभियान को पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ सफल बना रहे हैं। भैरमगढ़ में आयोजित यह सामूहिक ‘न्योता भोज’ महाअभियान बच्चों के पोषण, विद्यालयों में नियमित उपस्थिति और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावी पहल है। इस सफलता के बाद जिले के अन्य विकासखंडों में भी चरणबद्ध तरीके से ऐसे सामूहिक न्योता भोज आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button