<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
मध्यप्रदेश

विगत तीन दिनों में 82 लाख रूपये से अधिक के मादक पदार्थ एवं संपत्ति जब्त

भोपाल 

मध्‍यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी के साथ मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार, तस्करी और मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला में शामिल आरोपियों के विरुद्ध भी लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विगत तीन दिनों में विभिन्‍न जिलों में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 82 लाख रूपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त किए।

नीमच : नीमच जिले में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए जीरन थाना पुलिस ने ट्रक से 175 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 26 लाख 25 हजार रूपए है।

वहीं रतनगढ़ थाना पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में मारुति एसएक्स-4 कार से 120 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में लगभग 18 लाख रूपए का मादक पदार्थ एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है। इस प्रकार दोनों कार्यवाही में पुलिस ने 44 लाख 25 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।

मंदसौर : जिले में सुवासरा थाना पुलिस ने 80 ग्राम एमडी ड्रग्स एवं डोडाचूरा के साथ गुजरात के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लगभग 1 लाख 60 हजार रूपए मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया।

वहीं नारायणगढ़ थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हरियाणा के दो अंतर्राज्यीय अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.100 किलोग्राम अवैध अफीम, एक स्कार्पियो वाहन एवं दो एंड्रॉयड मोबाइल सहित लगभग 21 लाख 94 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है। इस प्रकार दोनों कार्यवाही में पुलिस ने 23 लाख 54 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।

अशोकनगर : जिले में थाना नईसराय पुलिस ने सूचना के आधार पर ग्राम अजलेश्वर में कार्रवाई करते हुए 1 आरोपी के कब्जे से 63 किलोग्राम हरा गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 6 लाख 30 हजार रूपये है।

खरगोन : जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 5.1 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अपाचे स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल सहित लगभग 2 लाख 50 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

शिवपुरी : जिले में चौकी मगरौनी, थाना नरवर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7.2 ग्राम स्मैक एवं एक मोटरसाइकिल सहित लगभग 1 लाख 30 हजार की संपत्ति जब्‍त कर 1 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इंदौर : जिले के खजराना थाना पुलिस ने 12 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स जब्त कर लगभग 1 लाख 20 हजार मूल्य का मादक पदार्थ जब्‍त करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया।

नरसिंहपुर : जिले के ठेमी थाना पुलिस ने 11.10 ग्राम स्मैक एवं एक मोबाइल सहित लगभग 1 लाख 10 हजार रूपये की संपत्ति जब्त कर एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया।

गुना : जिले में कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 1 लाख रूपए है।

जीआरपी जबलपुर : जबलपुर पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलोग्राम गांजा जब्‍त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 4 हजार रूपये है।

कटनी : जिले के ढीमरखेड़ा थाना पुलिस ने 2 किलो 567 ग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 33 हजार रूपए है।

भोपाल : क्राइम ब्रांच ने 7.800 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वहीं शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने 4 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 4 हजार रूपए मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया। दोनों कार्रवाइयों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। प्रदेश को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button