देश

6 लाख जल उपभोक्ताओं को राहत, घर बैठे मिलेगी बिलिंग हिस्ट्री और अलर्ट

 जयपुर
जयपुर शहर के पेयजल उपभोक्ताओं के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) राहत भरी खबर लेकर आया है। विभाग ने नया 'जयपुर वाटर बिलिंग सिस्टम' तैयार किया है, जिसके लागू होने के बाद अब उपभोक्ताओं को पानी के बिल से जुड़ी जानकारी या भुगतान सेवाओं के लिए जलदाय कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह नई पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्था अगले महीने 10 अगस्त से जारी होने वाले पानी के बिलों पर लागू हो जाएगी, जिससे शहर के लगभग 6 लाख पंजीकृत जल उपभोक्ताओं को सीधा लाभ पहुंचेगा।

नए बिलिंग सिस्टम को तैयार करने वाली फर्म के प्रतिनिधि राकेश शर्मा के अनुसार, अब हर बिल पर उपभोक्ता वार एक विशिष्ट क्यूआर कोड अंकित रहेगा। जब उपभोक्ता पहली बार अपने मोबाइल से बिल पर दिए गए QR कोड को स्कैन करेंगे, तो उनका मोबाइल नंबर सिस्टम में पंजीकृत हो जाएगा। नंबर रजिस्टर होने के बाद, उपभोक्ता जब भी दोबारा QR कोड स्कैन करेंगे, तो उनके मोबाइल स्क्रीन पर पिछले 10 महीने की पूरी बिलिंग हिस्ट्री आ जाएगी।

मोबाइल पर मिलेंगे हर महीने के अलर्ट
इस नई डिजिटल पहल के जरिए उपभोक्ता अपने मोबाइल पर आसानी से जल उपभोग और बकाया राशि, वर्तमान बिल की राशि और भुगतान की अंतिम तिथि तथा पुराने भुगतान का पूरा विवरण देख सकेंगे। इसके अलावा, मोबाइल नंबर पंजीकृत होते ही उपभोक्ताओं को हर महीने बिल बनने की राशि और अंतिम तिथि का अलर्ट मैसेज भी SMS के जरिए प्राप्त होगा। इससे बिल संबंधी जानकारी पाना और समय पर भुगतान की निगरानी करना बेहद आसान हो जाएगा।

जलदाय कार्यालय जाकर मोबाइल नंबर पंजीकरण कराने में उपभोक्ताओं को परेशानी होने का फीडबैक मिला था। अब नया सिस्टम लाया जा रहा है। घर बैठे क्यूआर कोड स्कैन कर उपभोक्ता बिलिंग सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
अजय सिंह राठौड़, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, जयपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button