<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने सुनी फरियाद, बोले- मेहनत से पदक लाएं, सरकार देगी सम्मान

 लखनऊ
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों से एक-एक कर मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित व निष्पक्ष समाधान का भरोसा दिलाया।

इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेहनत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतिए, प्रदेश सरकार ऐसे खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि के साथ सरकारी नौकरी में भी प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहले भी कई खिलाड़ियों को डिप्टी एसपी, तहसीलदार समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति दे चुकी है।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि आप भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाइए, सरकार पुरस्कार राशि के साथ ही नौकरी भी देगी लेकिन इसके लिए खूब पसीना बहाना होगा। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलकर खिलने का आशीर्वाद भी दिया।

पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों में मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं की काउंसिलिंग करते हुए कहा कि ऐसे विवाद घर के बड़े-बुजुर्गों की मौजूदगी में सुलझाए जाने चाहिए। निजी मामलों में बाहरी लोगों की दखलंदाजी उचित नहीं होती और इसका सबसे अधिक असर घर के बच्चों पर पड़ता है, इसलिए ऐसे मामलों को घरों में ही सुलझाया जाना चाहिए। राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित लंबित शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया है।

उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में हुई देरी की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि समय सीमा के भीतर कार्रवाई न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
खबरें और भी

जनता दर्शन में अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे बच्चों से मुख्यमंत्री ने आत्मीय बातचीत की। उन्होंने बच्चों से उनका नाम और कक्षा पूछी, उन्हें चाकलेट दी और मन लगाकर पढ़ाई करने तथा जीवन में आगे बढ़कर प्रदेश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button