<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
देश

3000 करोड़ की योजना से बदलेगी रांची की तस्वीर, बनेंगे 10 फ्लाइओवर

 रांची
पांच वर्षों में राजधानी रांची के यातायात व्यवस्था का कायाकल्प होने जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग ने राजधानी में ट्रैफिक कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए 10 नये फ्लाइओवर के निर्माण की योजना तैयार की है. ये फ्लाइओवर कांटाटोली से नेवरी तक, बरियातू रोड, कांके रोड, हरमू नदी के किनारे, मेकन-बिरसा चौक और डीपीएस रूट में बनेंगे. इनमें से नौ फ्लाइओवर के निर्माण की कुल लागत करीब 3000 करोड़ रुपये आंकी गयी है. योजना की मंजूरी के बाद भू-अर्जन, यूटिलिटी शिफ्टिंग और अन्य मदों में अलग से राशि खर्च की जायेगी, जिससे निर्माण लागत के और बढ़ने का अनुमान है. वहीं, कांटाटोली से नेवरी तक प्रस्तावित फ्लाइओवर निर्माण की योजना को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष प्रजेंटेशन दिया जायेगा.

उम्मीद जतायी जा रही है कि अगले दो वर्षों में ये योजनाएं धरातल पर उतरने लगेंगी. पथ निर्माण विभाग ने संबंधित कंपनियों के सहयोग से प्रस्तावित सभी फ्लाइओवर का डीपीआर तैयार कर लिया है. इसमें से कई योजनाओं को अभी तकनीकी स्वीकृति नहीं मिली है. स्वीकृति मिलते ही योजनाओं पर मुख्यमंत्री की सहमति ली जायेगी. इसके बाद इन्हें राज्य योजना प्राधिकृत समिति में भेजा जायेगा. यहां से मंजूरी मिलने के बाद इनका प्रस्ताव मंत्रिपरिषद की बैठक में रखा जायेगा और वहां से प्रशासनिक स्वीकृति ली जायेगी. सबसे अंत में योजनाओं के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी.

ये हैं राजधानी की प्रस्तावित 10 फ्लाइओवर योजनाएं

  • बरियातू रोड फ्लाइओवर (लंबाई-5.2 किमी, लागत करीब 625 करोड़) : करमटोली स्थित लोकायुक्त भवन के पास से रिम्स होते हुए सेवेन डे हॉस्पिटल के पास तक फोरलेन फ्लाइओवर बनेगा. तकनीकी स्वीकृति मिल गयी है.
  • कांके रोड फ्लाइओवर (लंबाई-8.5 किमी, लागत- करीब 850 करोड़) : एपीएन शाहदेव चौक से रिनपास होते हुए रिंग रोड तक फोरलेन फ्लाइओवर का निर्माण किया जायेगा. योजना का डीपीआर तैयार कर लिया गया है.
  • स्वर्णरखा फ्लाइओवर (लंबाई-5.0 किमी, लागत- करीब 470 करोड़) : हिनू ओवरब्रिज से हरमू नदी के दोनों किनारों से होते हुए धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर के पास तक दो-दो लेन का फ्लाइओवर बनेगा. डीपीआर तैयार है.
  • हरमू रिवर फ्लाइओवर (लंबाई-2.2 किमी, लागत-करीब 250 करोड़) : हरमू मुक्तिधाम के पास नदी किनारे से रेडिशन ब्लू तक नदी के दोनों ओर दो-दो लेन का फ्लाइओवर बनाने का प्रस्ताव है. फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार है.
  • कांटाटोली-नेवरी फ्लाइओवर: इसके तहत विभिन्न चरणों में कांटाटोली से लेकर कोकर चौक और बूटी मोड़ होते हुए नेवरी तक फ्लाइओवर का निर्माण कराया जायेगा. जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष इसका प्रेजेंटेशन दिया जायेगा.

मेकन-बिरसा चौक-डीपीएस फ्लाइओवर : दो चरणों में 630 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे पांच फ्लाइओवर
    फेज-1 डोरंडा के मेकन चौक से बिरसा चौक तक फोर लेन फ्लाइओवर बनेगा.
    फेज-1 हिनू चौक से एयरपोर्ट तक टू लेन फ्लाइओवर का निर्माण किया जायेगा.
    फेज-2 डीपीएस स्कूल चौक से खूंटी रोड की ओर टू लेन फ्लाइओवर बनेगा.
    फेज-2 डीपीएस चौक से विधानसभा के आगे टूलेन फ्लाइओवर बनेगा.
    फेज-2 पुराना विधानसभा से बिरसा चौक तक टू लेन फ्लाइओवर बनेगा.

कुल 17 फ्लाइओवर हो जायेंगे राजधानी में
राज्य सरकार पहले ही सिरमटोली से मेकन चौक तक और कांटाटोली से बहुबाजार तक फ्लाइओवर का निर्माण करा चुकी है. वहीं, एनएचएआइ की ओर से रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कराया गया है. इसके अलावा पथ निर्माण विभाग की ओर से बहुबाजार से सिरमटोली तक कनेक्टिंग फ्लाइओवर बनवाया जा रहा है. इस साल के अंत तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है. इधर, हाल ही में करमटोली चौक से चिरौंदी तक, अरगोड़ा चौक पर और हरमू चौक से रातू रोड चौक तक फ्लाइओवर का टेंडर हो चुका है. उम्मीद है कि इसी साल अक्तूबर से इन फ्लाइओवर का निर्माण कार्य शुरू भी हो जायेगा. इधर, 10 और नये फ्लाइओवर के निर्माण के बाद राजधानी में कुल 17 फ्लाइओवर हो जायेंगे.

रांची वासियों का सफर होगा आसान
प्रस्तावित फ्लाइओवरों के निर्माण से राजधानी रांची के अलग-अलग इलाकों में यातायात से जुड़ी समस्याओं का बहुत हद तक समाधान हो जायेगा. बरियातू रोड में फ्लाइओवर बनने का बड़ा लाभ स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र को मिलेगा. इस क्षेत्र में रिम्स सहित कई बड़े अस्पताल है, जहां 'गोल्डन आवर' में मरीजों को पहुंचाने के लिए एंबुलेंस चालकों को जाम में काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है. वहीं, लोगों को हरमू रोड से सीधे मेन रोड और हिनू से सीधे डीपीएस की ओर होते हुए जगन्नाथपुर मंदिर की ओर पहुंचने में आसनी होगी. मेकन से बिरसा चौक तक फ्लाइओवर बनने के बाद एयरपोर्ट जानेवाले वाहनों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा. इसके अलावा बिरसा चौक को भी जाम से निजात मिलेगी.

प्रधान सचिव ने क्या कहा?
पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कहा कि फिलहाल, राजधानी में तीन फ्लाइओवर तैयार हो गये है, चौथा बन रहा है. तीन और नये फ्लाइओवरों का निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है. इसके अलावा कई अन्य फ्लाइओवर निर्माण की दिशा में हम आगे बढ़ रहे है. मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश पर राजधानी रांची ही नहीं, राज्य के दूसरे जिलों में भी रोड कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए फ्लाइओवर और फोरलेन सड़कों के निर्माण पर तेजी से काम हो रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button