<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
मध्यप्रदेश

स्कूल में पीने के पानी का संकट, छात्रों ने बयां की परेशानी—’बोतल खाली होते ही खरीदना पड़ता है पानी’

भोपाल.

सेमराकला स्थित शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने पानी की समस्या को लेकर प्राचार्य को शिकायत पत्र सौंपते हुए तत्काल व्यवस्था की मांग की है। शिकायत में लिखा है कि विद्यालय परिसर में पीने के पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दुकान से ला रहे पानी
विद्यार्थियों ने बताया कि वे घर से केवल एक बोतल पानी लेकर स्कूल आते हैं, लेकिन वह जल्द ही खत्म हो जाता है। स्कूल में पानी उपलब्ध नहीं होने से उन्हें प्यास बुझाने के लिए परिसर के बाहर स्थित दुकान तक जाना पड़ता है। उनका कहना है कि इससे दुर्घटना या अन्य किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। विद्यार्थियों ने कहा यदि जल्द पेयजल की व्यवस्था नहीं की तो वे वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।

जरूरी सुविधाएं भी नहीं
विद्यार्थियों ने विद्यालय के शौचालयों की बदहाल स्थिति का भी मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि बैठने जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी विद्यालय में अभाव है और पहले भी इन समस्याओं को लेकर शिकायतें की जा चुकी हैं। वहीं, विद्यालय की शिक्षिका रेखा अग्रवाल ने विद्यार्थियों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विद्यालय में पानी की कोई समस्या नहीं है। विद्यार्थियों द्वारा की गई शिकायत सही नहीं है।

प्राचार्य को निर्देश दिए जाएंगे –
विद्यार्थियों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। प्राचार्य को व्यवस्था करने के निर्देश दिए जाएंगे।
– अभिनव आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button