<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
धर्म/ज्योतिष

19 जुलाई को गुरु का पुष्य नक्षत्र प्रवेश, चार राशियों की चमकेगी किस्मत

 ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को सभी 27 नक्षत्रों का राजा माना जाता है. जब इस नक्षत्र का संबंध देवगुरु बृहस्पति से होता है, तो यह अत्यंत शुभ और दुर्लभ फल देने वाला बन जाता है. इसी दौरान 19 जुलाई को गुरु देव पुष्य नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं. धार्मिक नजरिए से पुष्य नक्षत्र में गुरु का गोचर सुख, समृद्धि, ज्ञान और धन में वृद्धि करने वाला माना गया है. गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ विशेष राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा. आइए जानते हैं कि इस दौरान किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होने जा रहा है.

मेष राशि (Aries)
गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक और पारिवारिक मोर्चे पर बेहद लाभकारी रहने वाला है. लंबे समय से रुका हुआ धन अचानक वापस मिल सकता है. निवेश के लिए यह समय बहुत उत्तम है, भविष्य में बड़ा मुनाफा होगा. कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी. यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो इस अवधि में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है. आपकी राशि में गुरु की स्थिति पहले से ही मजबूत है. समाज और कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. लोग आपकी बौद्धिक क्षमता और निर्णय लेने की शैली की तारीफ करेंगे. व्यापारियों के लिए यह समय कोई नई डील फाइनल करने या बिजनेस का विस्तार करने के लिए सर्वश्रेष्ठ है. मुनाफे में बढ़ोतरी होगी. पिछले कुछ समय से चल रहा मानसिक तनाव दूर होगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु का पुष्य नक्षत्र में जाना करियर और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम लेकर आएगा. नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा. सीनियर्स और बॉस आपके काम से बेहद प्रभावित रहेंगे. जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा या उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं, जिससे आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा.

धनु राशि (Sagittarius)
चूंकि गुरु आपकी ही राशि के स्वामी हैं, इसलिए उनके नक्षत्र परिवर्तन का सीधा और सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर देखने को मिलेगा. आपके जो काम पिछले कई महीनों से अटके हुए थे, वे अब तेजी से पूरे होने लगेंगे. किस्मत का सहयोग हर मोड़ पर मिलेगा. इस अवधि में किसी तीर्थ यात्रा या मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान थे, तो अब सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button