<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
देश

यात्रियों को बड़ा तोहफा, जनजाति दिवस पर रेलवे ने शुरू की 3 विशेष ट्रेनें

चक्रधरपुर/रांची.

जनजाति दिवस के मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेलमंडल के टाटानगर से आनंद विहार, रांची से दिल्ली और हावड़ा से नई दिल्ली के बीच 22 और 23 मई को तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा कर दी है। इन स्पेशल ट्रेनाें के चलने से झारखंड, बंगाल के लोगों को फायदा होगा। जनजाति दिवस के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ कम होगी और यात्रियों को कंफर्म सीट मिलेगी।

टाटानगर-आनंद विहार स्पेशल 23 मई को चलेगी
ट्रेन नंबर 08183 टाटानगर-आनंद विहार स्पेशल 23 मई की रात 12:30 बजे टाटानगर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन अहले सुबह 03:30 बजे आनंद विहार स्टेशन पहुंचेगी। वापसी की दिशा में, ट्रेन नंबर 08184 आनंद विहार-टाटानगर स्पेशल 25 मई की रात 01:45 बजे आनंद विहार स्टेशन से रवाना होगी और दूसरे दिन रात 12:15 बजे टाटानगर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में आने वाले मुरी और बोकारो स्टील सिटी स्टेशनों पर होगा।

रांची-दिल्ली स्पेशल 23 मई को चलेगी
ट्रेन नंबर 08639 रांची-दिल्ली स्पेशल 23 मई की सुबह 03:30 बजे रांची से खुलेगी और दूसरे दिन अहले सुबह 03:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, वापसी के दौरान, ट्रेन नंबर 08640 दिल्ली-रांची स्पेशल 25 मई की रात 01:25 बजे दिल्ली से चलेगी और उसी दिन रात 11:15 बजे रांची पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में आने वाले लोहरदगा स्टेशन पर होगा।

हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 23 मई को चलेगी
ट्रेन नंबर 08057 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 22 मई की शाम 05:15 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन रात 12:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन नंबर 08058 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 25 मई की अहले सुबह 02:15 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 04:15 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में आने वाले खड़गपुर, बांकुड़ा, आद्रा, भोजुडीह और महुदा स्टेशनों पर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button