<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
खेल-जगत

विस्फोटक शतक! एलन के शानदार प्रदर्शन से KKR की लगातार चौथी जीत, दिल्ली को हराया

 नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-51 में शुक्रवार (8 मई) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हुआ. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया.  कोलकाता को जीत के लिए 143 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 14.2 ओवर्स में ही हासिल कर लिया. फिन एलन ने सिर्फ 47 गेंदों पर नााबाद 100 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. कोलकाता नाइट राइडर्स की ये लगातार चौथी जीत रही। 

मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मैच खेलकर 4 में जीत हासिल की है और उसके 8 अंक हैं. दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 मैच खेलकर 4 में जीत दर्ज की है. कोलकाता नाइट राइडर्स के 9 पॉइंट्स हैं। 

रनचेज में कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सिर्फ 13 रन बनाए और उन्हें मिचेल स्टार्क ने रन आउट किया. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी (1 रन) को विपक्षी कप्तान अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया. रघुवंशी के आउट होने के समय कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 31/2 था. यहां से 'इम्पैक्ट सब' फिन एलन और कैमरन ग्रीन ने कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत की मंजिल तक आसानी से पहुंचाया. ग्रीन ने दो छक्के की मदद से नाबाद 33 रन बनाए। 

ऐसी रही दिल्ली की बल्लेबाजी
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 142 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही. केएल राहुल और पथुम निसंका ने पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की. राहुल 23 रनों के निजी स्कोर पर कार्तिक त्यागी का शिकार बने. इसके बाद कैमरन ग्रीन ने नीतीश राणा (8 रन) को आउट कर कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरी सफलता दिलाई. सलीम रिजवी सिर्फ 3 रन बना सके और उनका विकेट सुनील नरेन ने झटका। 

एलन की आंधी जड़ा विस्फोटक शतक, कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त
कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज फिन एलन रहे. एलन ने 10 छक्के और 5 चौके की मदद से सिर्फ 47 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए. एलन ने मुकेश कुमार की गेंद पर छक्का लगाकर ना सिर्फ शतक पूरा किया, बल्कि अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई. एलन ने अपनी इनिंग्स के दौरान विप्रज निगम और कुलदीप यादव की जमकर धुनाई की. कोलकाता नाइडर्स की पारी के 13वें ओवर में एलन ने विप्रज निगम को लगातार तीन छक्के लगाए। 

फिन एलन ने पहली बार आईपीएल में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया है. एलन आईपीएल में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज है. बता दें कि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम ने आईपीएल में दो शतक जड़े थे. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक-एक शतक बनाया था। 

फिन एलन कोलकाता नाइट राइर्स के लिए आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं. साथ ही एलन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में शतक लगाने वाले चौथे बैटर भी हैं. इस सीजन में ऐसा तीसरी बार हुआ है, जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किसी बल्लेबाज ने शतकीय पारी खेली है। 

IPL इनिंग्स में सर्वाधिक छक्के (कोलकाता नाइट राइडर्स)
13 ब्रैंडन मैकुलम vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2008
11 आंद्रे रसेल vs चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई, 2018
10 फिन एलन vs दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2026

IPL में केकेआर के लिए शतक
158*(73) ब्रैंडन मैकुलम vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु 2008
104(51) वेंकटेश अय्यर vs मुंबई इंडियंस, वानखेड़े, 2023
109(56) सुनील नरेन vs राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता, 2024
100*(47) फिन एलन vs दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2026

कोलकाता नाइट राइडर्स की ये मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत रही. कोलकाता नाइट राइडर्स अब 9 अंकों के साथ अंकतालिका में सातवें नंबर पर आ गई है. दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के 11 मैचों से 8 अंक हैं और वो अंकतालिका में 8वें पायदान पर फिसल गई है. देखा जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अपने होमग्राउंड में लगातार पांच मुकाबले गंवा दिए हैं। 

दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स की लगातार सबसे ज्यादा हार
2013-15: नौ हार
2026: पांच हार
2010-11: चार हार
2012-13: चार हार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button