<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
फ़िल्म जगत

“धुरंधर 2 और भूत बंगला के बीच हॉलीवुड की 4 ब्लॉकबस्टर हिट्स ने इंडिया में मचाया धमाका”

धुरंधर 2 इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सुनामी लेकर आई थी कि बॉलीवुड से साउथ तक, कई फिल्में इसका शिकार हो गईं. कई मेकर्स ने तो धुरंधर 2 की शुरुआत देखते ही, इसके अगले हफ्तों में आने वाली अपनी फिल्में टाल दीं. लेकिन जहां धुरंधर 2 के सामने इंडियन फिल्मों को डर लग रहा था, वहीं हॉलीवुड ने इसके धमाके के बीच चुपचाप तीन हिट फिल्में बटोर डालीं.

धुरंधर 2 थोड़ी हल्की पड़ी तो अक्षय कुमार की भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काटना शुरू कर दिया. लेकिन फिर भी हॉलीवुड फिल्में इंडिया में दमदार ऑडियंस जुटा रही हैं और बैक टू बैक चौथी हिट डिलिवर करने जा रही हैं.

इंडियन जनता को फिर से हुआ हॉलीवुड से प्यार
हॉलीवुड फिल्मों को नई सदी से ही इंडिया में खूब ऑडियंस मिलती रही है. लेकिन पहले इंडियन जनता हॉलीवुड की मिशन इम्पॉसिबल, मार्वल-डीसी की सुपरहीरो फिल्में, अवतार या दूसरी बड़ी फ्रेंचाईजी फिल्मों की तरफ ही ज्यादा जाती थी. हॉलीवुड में बनीं एनिमेटेड फिल्में भी इंडियन जनता की फेवरेट रही हैं. मगर लॉकडाउन के बाद ट्रेंड बदला है और देसी जनता को हॉलीवुड की नॉन-फ्रेंचाईजी, ऑरिजिनल कहानियां भी खूब पसंद आ रही हैं.

दर्शकों के इस हॉलीवुड प्रेम का कमाल ये है कि धुरंधर 2 और भूत बंगला जैसी बड़ी हिंदी फिल्मों के बीच, हॉलीवुड की चौथी फिल्म इंडिया में हिट होने जा रही है. इसकी एक बड़ी वजह इंडिया में हॉलीवुड फिल्मों का रिलीज प्लान भी है. हॉलीवुड फिल्में ज्यादा स्क्रीन काउन्ट के लिए इंडियन फिल्मों से होड़ करने के चक्कर में नहीं पड़ रहीं. मेकर्स इन्हें, अर्बन लोकेशंस पर उन थिएटर्स में रिलीज करने पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं जहां हॉलीवुड फिल्मों को अच्छी ऑडियंस मिलती रही है. लिमिटेड स्क्रीन्स पर इंडिया में रिलीज हो रहीं ये फिल्में अपने स्क्रीन काउन्ट के हिसाब से, बड़ी इंडियन फिल्मों के सामने भी जमकर दर्शक जुटा रही हैं.

धुरंधर 2 के बाद आईं हॉलीवुड की 4 हिट्स
हॉलीवुड की बड़ी साइंस फिक्शन रिलीज प्रोजेक्ट हेल मैरी, अपनी ग्लोबल रिलीज डेट 19 मार्च को ही इंडिया में रिलीज होने वाली थी. मगर धुरंधर 2 जैसी बड़ी इंडियन फिल्म के सामने स्क्रीन्स की लड़ाई मुश्किल थी, इसलिए मेकर्स ने इसे एक हफ्ते बाद 27 मार्च को रिलीज किया.

धुरंधर 2 के सामने आई प्रोजेक्ट हेल मैरी को पूरे रन में 1700 से ज्यादा शोज नहीं मिले. तुलना के लिए बता दें कि धुरंधर 2 के उस समय रोज 19 हजार से ज्यादा शोज थे. भूत बंगला रिलीज होने के बाद तो इस फिल्म के डेली 700 से कम शोज ही चल रहे हैं. इतने कम शोज के साथ प्रोजेक्ट हेल मैरी 33 दिन में करीब 70 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ इंडिया में ब्लॉकबस्टर हो चुकी है.

धुरंधर 2 के शानदार परफॉरमेंस के बीच ही, द सुपर मारियो गैलक्सी मूवी (The Super Mario Galaxy Movie) 3 अप्रैल को इंडिया में रिलीज हुई. थिएटर्स में अपना चौथा हफ्ता बिता रही इस फिल्म के डेली शोज, पिछले दो हफ्तों में 200 से भी कम बचे हैं. पहले हफ्ते में इसके शोज 1700 के आसपास थे और दूसरे हफ्ते में 700 से भी कम रहे. लिमिटेड शोज से अब तक 25 दिनों में द सुपर मारियो गैलक्सी करीब 9 करोड़ कलेक्शन करके इंडिया में सक्सेस स्टोरी लिख चुकी है.

भूत बंगला के सामने भी डटी हैं हॉलीवुड फिल्में
17 अप्रैल को अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला के साथ ही, हॉलीवुड की हॉरर फिल्म द ममी भी रिलीज हुई थी. पहले वीकेंड में 1200-1300 शोज के साथ आई द ममी के शोज पहले मंडे से ही कम होते चले गए. दूसरे वीकेंड में इसे 500 से भी कम शोज मिले. मगर 11 दिन में करीब 22 करोड़ नेट कलेक्शन कर चुकी द ममी, इंडिया में बड़ी हिट साबित हुई है.

बीते शुक्रवार हॉलीवुड से माइकल जैक्सन की बायोपिक, माइकल ने आते ही इंडिया में धमाका कर दिया. कमाल ये है कि इंडिया में भी ये फिल्म सिर्फ इंग्लिश में रिलीज हुई है, बिना हिंदी या किसी भाषा में डबिंग किए. इंडिया में 3000 के करीब शोज के साथ रिलीज हुई माइकल ने 4 दिन में करीब 19 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया है. हफ्ते में ही करीब 30 करोड़ कलेक्शन के साथ माइकल, इंडिया में ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है.

धुरंधर 2 के बाद इंडिया में रिलीज हुईं इन फिल्मों में से प्रोजेक्ट हेल मैरी और माइकल नॉन फ्रेंचाईजी, ऑरिजिनल फिल्में हैं. दो हफ्ते पहले रिलीज हुई द ममी, 90s में आई द ममी फ्रेंचाईजी की कहानी को नई इमेजिनेशन के साथ, मॉडर्न टेक्निक के साथ बिना स्पेशल इफ़ेक्ट्स के लेकर आई है. केवल द सुपर मारियो गैलक्सी ही एक सीक्वल फिल्म है. लेकिन पॉपुलर गेम पर बेस्ड इस फिल्म को भी जनता का प्यार मिलना बताता है कि इंडियन ऑडियंस की रेंज कितनी तगड़ी है.

धुरंधर 2 और भूत बंगला जैसी धमाकेदार हिट्स के सामने, 4 हॉलीवुड फिल्मों का कामयाब हो जाना ये दिखाता है कि भारतीय दर्शकों का सिनेमाई हाजमा बहुत तगड़ा हो चुका है. जरूरत है तो बस दमदार नई कहानियों की. वो हिंदी से आएं, साउथ से या फिर हॉलीवुड से.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button