<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
खेल-जगत

वैभव सूर्यवंशी का शतक बेकार, हैदराबाद जीता

जयपुर

आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. जिसमें हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत हासिल की. ये मुकाबला जयपुर में हुआ. जहां टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. इस मुकाबले में हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस कर रहे थे. राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी के शतक के दम पर 229 रनों का लक्ष्य हैदराबाद के सामने रखा था. जिसे हैदराबाद ने ईशान और अभिषेक की तूफानी बैटिंग के दम पर 19वें ओवर में ही चेज कर लिया. इस जीत के साथ हैदराबाद अब अंक तालिका में तीसरे नंबर पर आ गई है.

ईशान किशन ने खेली तूफानी पारी
राजस्थान के 229 रनों के जवाब में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी आई. लेकिन हेड एक बार फिर फ्लॉप रहे और केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के बीच शतकीय साझेदारी हुई. अभिषेक ने 29 गेंद में 57 रनों की पारी खेली और 10वें ओवर में अपना विकेट गंवाया. वहीं, ईशान किशन ने भी शानदार फिफ्टी लगाई.

इसके बाद ईशान किशन ने 31 गेंद में 74 रनों की पारी खेली और हैदराबाद के लिए मोमेंटम सेट कर दिया. इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी के बीच शानदार साझेदारी हुई. नीतीश रेड्डी 36 रन बनाकर आउट हुए. जबकि क्लासेन ने 29 रन बनाए. बाद में सलिल अरोड़ा और अनिकेत ने मैच को फिनिश किया और हैदराबाद ने ये मैच 5 विकेट से जीत लिया.

टॉप-3 में पहुंचा हैदराबाद
इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद अब अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. हैदराबाद के 8 मैच में अब 10 प्वाइंट हो गए हैं. वहीं राजस्थान के भी 8 मैच में 10 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट हैदराबाद का बेहतर है. पहले पायदान पर 7 मैच में 13 अंक के साथ पंजाब की टीम है. वहीं, दूसरे नंबर पर आरसीबी है.

ऐसे रही राजस्थान की बल्लेबाजी
राजस्थान की पारी का आगाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने किया. वैभव ने पहले ही ओवर में 4 छक्के लगाए. लेकिन तीसरे ओवर में यशस्वी अपना विकेट गंवा बैठे. लेकिन वैभव ने 15 गेंदों में फिफ्टी लगाई और फिर रुके ही नहीं. इसी बीच ध्रुव जुरेल ने भी फिफ्टी लगाई और वैभव के साथ शतकीय साझेदारी की. लेकिन 13वें ओवर में उनका विकेट गिर गया. लेकिन वैभव जमे रहे. उन्होंने 36 गेंदों में शतक पूरा किया. हालांकि, वो अगले ही गेंद पर आउट हो गए. साकिब हुसैन ने वैभव का विकेट लिया. कप्तान रियान पराग 8 गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हो गए. पैट कमिंस ने उनका विकेट लिया. डोनोवन फरेरा 33 रन बनाकर ईशान मलिंगा की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. शिमरोन हेटमायर का भी बल्ला भी नहीं चला. प्रफुल हिंगे की गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए.

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाए और 37 गेंद में 103 रन बनाए. जिसके दम पर राजस्थान ने 228 रन बनाए.

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा.

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button