<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
मध्यप्रदेश

खजुराहो और नौगांव बने सबसे गर्म, ग्वालियर-उज्जैन में लू का अलर्ट, 20 शहरों में हीटवेव की चेतावनी

भोपाल
मध्य प्रदेश में इन दिनों गर्मी का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। सुबह होते ही सूरज की किरणें तीखी हो जाती हैं और जैसे-जैसे दिन बढ़ता है, गर्मी और ज्यादा परेशान करने लगती है। दोपहर के समय हालात ऐसे हो जाते हैं कि बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। IMD ने ग्वालियर, उज्जैन समेत 20 से ज्यादा जिलों में लू की चेतावनी जारी की है।

स्कूलों की छुट्‌टी नहीं, गर्मी से बच्चे परेशान
तेज गर्मी के बावजूद भोपाल समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित नहीं की गई हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर स्कूल का समय कम जरूर किया गया है, लेकिन बच्चे अब भी दोपहर में ही घर लौटते हैं। इस दौरान उन्हें तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी सेहत पर असर पड़ने की आशंका है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में हीटवेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, उज्जैन, रतलाम, धार और अलीराजपुर जैसे जिलों में लू का असर ज्यादा रहेगा। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज गर्मी बनी रहेगी और तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहने का अनुमान है।

प्रदेश के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में गर्म हवाओं का असर लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे हीटवेव की स्थिति और गंभीर होगी. विशेषज्ञों का कहना है कि यह दौर स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद संवेदनशील है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए. ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. लगातार बढ़ती गर्मी से हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और थकान के मामले बढ़ सकते हैं. अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

कहां कितना तापमान, 20 जिलों लू चल रही
राज्य के कई शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है. खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे, जहां तापमान 43 डिग्री के करीब दर्ज किया गया. ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार और आलीराजपुर में लू का अलर्ट है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन बेहद अहम हैं. अगर तापमान इसी तरह बढ़ता रहा, तो कई जिलों में गंभीर हीटवेव की स्थिति बन सकती है। 

हीटवेव का बढ़ता खतरा, लू और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि अगले कुछ दिनों में हीटवेव और तेज हो सकती है. उत्तर और पश्चिमी मध्य प्रदेश ज्यादा प्रभावित रहेंगे. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए लू चलने की चेतावनी जारी की है. कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 

दोपहर की गर्मी से बचें, ज्‍यादा पानी पीएं 
विशेषज्ञों के अनुसार साफ आसमान, तेज धूप और शुष्क हवाएं तापमान बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं. बारिश या बादलों की कमी से राहत मिलने की संभावना फिलहाल कम है. दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें. ज्यादा पानी पिएं. हल्के कपड़े पहनें और धूप से बचाव करें। 

खजुराहो और नौगांव बने सबसे गर्म शहर
प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी छतरपुर जिले में दर्ज की गई है। खजुराहो में तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो 44 डिग्री के करीब है। वहीं नौगांव में 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा रतलाम, सतना, टीकमगढ़, दमोह और मंडला जैसे जिलों में भी पारा 42 डिग्री से ऊपर रहा। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर, भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी तेज गर्मी बनी हुई है।

खजुराहो: 43.9°C
नौगांव: 43.5°C
रतलाम: 43.2°C

बड़े शहरों में-

    ग्वालियर: 42.1°C
    भोपाल: 41.6°C
    इंदौर: 41.2°C
    जबलपुर: 42°C
    उज्जैन: 41.5°C

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button