<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
खेल-जगत

KKR की राह पर संकट: IPL 2026 से बाहर होने के कगार पर, एक और हार नहीं सहन होगी

नईदिल्ली 
IPL 2026 ने अभी आधा सफर भी तय नहीं किया है और अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। केकेआर के लिए सीजन-19 बेहद निराशाजनक रहा है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही उनके कई खिलाड़ी चोटिल हो गए थे। वहीं टूर्नामेंट के दौरान कप्तान और टीम मैनेजमेंट के कई गलत फैसलों ने टीम की लुटिया डुबोई। केकेआर कई मौकों पर जीत के करीब पहुंचा, मगर लाइन क्रॉस नहीं कर पाया। नतीजा यह रहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स अभी भी आईपीएल 2026 की अपनी पहली जीत को तरस रही है। केकेआर ने इस सीजन खेले 6 में से एक भी मैच नहीं जीता है। 5 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स का प्लेऑफ समीकरण
कोलकाता नाइट राइडर्स के 6 मैचों में एक अंक है। अब उन्हें टूर्नामेंट में 8 और मुकाबले खेलने हैं। अगर केकेआर अगले सभी 8 मुकाबले में जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो वह 17 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच सकती है। वहीं एक हार से उनके ऊपर टूर्नामेंट से बाहर होने के बादल मंडराने लगेंगे।

KKR नहीं कर सकती एक और हार बर्दाश्त
कोलकाता नाइट राइडर्स को अगर आईपीएल 2026 में एक और हार का सामना करना पड़ता है तो वह अधिक 15 अंकों तक ही पहुंच पाएंगे। टूर्नामेंट का इतिहास रहा है कि 15 अंकों के साथ टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में अधिकतर समय टीमों को दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होता है। पिछले सीजन के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल्स 15 अंको होने के बावजूद प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी।

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल
कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर लगी हुई है। वहीं मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के भी हाल अच्छे नहीं रहे हैं। 5-5 बार की चैंपियन इन दोनों टीमोंन ने 4-4 मैच हारे हैं। सीएसके 6 में से 2 मुकाबले जीतने में कामयाब रही है, वहीं मुंबई को 5 में से 1 जीत मिली है। अगर मुंबई और चेन्नई की गाड़ी भी जीत के ट्रैक पर नहीं लौटती है तो उन पर भी अभी से केकेआर की तरह टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा।

KKR vs RR स्क्वॉड
कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वॉड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, मनीष पांडे, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजरबानी, सौरभ दुबे, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा

राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button