<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
खेल-जगत

स्वर्ण पदक, भारतीय निशानेबाजों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास

प्रेट्र, ग्रेनाडा

 भारतीय निशानेबाज पलक और मुकेश नेलावल्ली ने मंगलवार को राइफल और पिस्टल के आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम वर्ग में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

पलक और मुकेश की भारतीय जोड़ी ने कुल 487.7 अंक बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया जो कि जूनियर विश्व रिकॉर्ड भी है। इस जोड़ी ने क्वालीफिकेशन दौर में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 581 अंक के साथ पदक दौर में जगह बनाई थी।

चीनी-हंगरी ने भी जीते मेडल
कियानसुन याओ और काई हू की चीन की जोड़ी ने 484.8 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि वेरोनिका मेजर और अकोस कैरोली नागी की हंगरी की जोड़ी ने फाइनल में कुल 414.9 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

पलक-मुकेश का धांसू प्रदर्शन
पलक ने फाइनल में 243.0 जबकि मुकेश ने 244.7 अंक बनाए। क्वालीफिकेशन दौर में पलक और मुकेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। उनसे आगे चीन की जोड़ी थी जिसने 586 अंक जुटाए।

पलक (18 साल) पहली बार 2023 एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल के व्यक्तिगत मुकाबले में स्वर्ण और टीम वर्ग में रजत पदक जीतकर सुर्खियों में आईं थी।

उन्होंने 242.1 अंक का एशियाई खेलों का रिकॉर्ड बनाकर 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए भी कोटा पक्का कर लिया था। मुकेश भी भारतीय पिस्टल निशानेबाजी के एक उभरते हुए सितारे हैं और जूनियर विश्व चैंपियन हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button