<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
खेल-जगत

IPL रिकॉर्ड्स में MI सबसे आगे, टॉप-5 में तीन बार मुंबई इंडियंस का नाम

नई दिल्ली 
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में पिछले 13 सालों से चले आ रहे अपने पहले मैच को हारने के तिलिस्म को तोड़ दिया है। आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में MI ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से शिकस्त दी। यह आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी रहा। इसके अलावा MI ने किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत के अपने ही रिकॉर्ड को और बेहतर किया। ये केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस की 25वीं जीत थी जो आईपीएल इतिहास में किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं, टॉप 5 में मुंबई इंडियंस ही 3 बार है।

MI ने आखिरकार तोड़ा पहले मैच में हार का तिलिस्म
रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। हालांकि मुंबई इंडियंस ने जीत के लिए 221 रनों के लक्ष्य को 5 गेंद और 6 विकेट बाकी रहते ही हासिल कर लिया। मुंबई के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया जिन्होंने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट झटके।

KKR के खिलाफ MI का दबदबा
आईपीएल के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का दबदबा साफ-साफ नजर आता है। दोनों टीमें आईपीएल में अब तक 36 बार आमने-सामने हो चुकी हैं और इनमें 25 बार मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की है। ये आईपीएल इतिहास में किसी भी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड है। अपने होमग्राउंड वानखेड़े में मुंबई इंडियंस का केकेआर के खिलाफ रिकॉर्ड जबरदस्त रहा है। दोनों टीमों के बीच इस मैदान में ये 13वां मुकाबला था और मुंबई इंडियंस ने 11वीं बार जीत हासिल की।

मुंबई इंडियंस यूं ही नहीं है सबसे खतरनाक टीमों में शुमार
आईपीएल में किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत के टॉप 5 रिकॉर्ड को देखें तो शीर्ष पर मुंबई इंडियंस है। उसने केकेआर के खिलाफ अब तक 36 मैचों में 25 जीत हासिल की है। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का नंबर आता है। सीएसके ने आरसीबी के खिलाफ अब तक 35 मैचों में 21 जीत हासिल की है। वहीं केकेआर ने ने भी पंजाब किंग्स के खिलाफ 35 मैचों में ही 21 जीत हासिल की है। इतना ही नहीं, मुंबई इंडियंस ने भी दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ अब तक ठीक 21 जीत हासिल की है। एमआई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अब तक 37 मैचों में 21 और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अब तक 39 मैचों मं 21 जीत हासिल की है। यानी किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत के टॉप 5 में मुंबई इंडियंस का नाम 3 बार है।

IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत वालीं टॉप 5 टीमें
1- मुंबई इंडियंस, 36 मैचों में 25 जीत (बनाम केकेआर)
2- चेन्नई सुपर किंग्स, 35 मैचों में 21 जीत (बनाम आरसीबी)
3- केकेआर, 35 मैचों में 21 जीत (बनाम पंजाब किंग्स)
4- मुंबई इंडियंस, 37 मैचों में 21 जीत (बनाम दिल्ली कैपिटल्स)
5- मुंबई इंडियंस, 39 मैचों में 21 जीत (बनाम CSK)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button