<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
खेल-जगत

भारत के लिए सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी: अर्शदीप ने धोनी की बराबरी की, रोहित और कोहली टॉप पर

नई दिल्ली
भारत के लिए सीनियर पुरुष क्रिकेट में सबसे अधिक आईसीसी ट्रॉफी किन खिलाड़ियों ने जीती है, आइए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं। इस सूची में रोहित कोहली टॉप पर हैं, जबकि धोनी के रिकॉर्ड की कई खिलाड़ियों ने बराबरी कर ली है।

हाल ही में समाप्त हुए टी-20 विश्व कप में जीत के साथ अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए सबसे अधिक आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले प्लेयर्स की सूची में रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है। भारत ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर विश्व क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित किया। टीम इंडिया इस विश्व कप जीत के साथ टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है। भारत ने टी-20 विश्व कप का खिताब तीन बार अपने नाम कर लिया है।

इतना ही नहीं, पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम का व्हाइट बॉल क्रिकेट में दबदबा देखने को मिल रहा है। मेन इन ब्लू ने पिछले 3 सालों के अंदर तीन आईसीसी खिताब जीते हैं। टीम इंडिया ने पहले तो साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी-20 विश्व कप का खिताब जीता, उसके 9 महीने बाद मेन इन ब्लू ने हिटमैन की ही कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का भी खिताब अपने नाम कर लिया और अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी-20 विश्व कप का खिताब जीता है। इन तीनों जीत में अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या भारतीय टीम का हिस्सा रहे और इसी के साथ इन तीनों खिलाडियों ने रवींद्र जडेजा और धोनी के बराबर आईसीसी ट्रॉफी जीत ली हैं।

भारत की ओर से सबसे अधिक आईसीसी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा और विराट कोहली टॉप पर हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने सीनियर क्रिकेट में चार आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। एक तरफ जहां रोहित शर्मा ने साल 2007 का टी-20 विश्व कप, 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 का टी-20 विश्व कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है, वहीं, विराट कोहली ने 2011 का वनडे वर्ल्ड कप, 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं और ट्रॉफी जीती है। इस सूची में दूसरे नंबर पर तीन आईसीसी ट्रॉफी के साथ अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और महेंद्र सिंह धोनी हैं।

एक तरफ जहां अर्शदीप, हार्दिक, अक्षर ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 के टी-20 विश्व कप का खिताब जीता है, वहीं रवींद्र जडेजा ने 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 का टी-20 विश्व कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती है और धोनी के नाम 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है। युवराज के नाम दो आईसीसी ट्रॉफी है। उन्होंने 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता है। बुमराह और संजू ने भी 2024 और 2026 के टी-20 विश्व कप में अपनी भूमिका निभाई है और टाइटल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।

भारत के लिए सबसे अधिक आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले प्लेयर
विराट कोहली, 4 ट्रॉफी- 2011 वनडे वर्ल्ड कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 टी-20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी

रोहित शर्मा, 4 ट्रॉफी- 2007 टी-20 विश्व कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी

महेंद्र सिंह धोनी, 3 ट्रॉफी- 2007 टी-20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी

रवींद्र जडेजा, 3 ट्रॉफी- 2013 चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 टी-20 विश्व कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी

अर्शदीप सिंह, 3 ट्रॉफी- 2024 टी-20 विश्व कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी, 2026 टी-20 वर्ल्ड कप

हार्दिक पांड्या, 3 ट्रॉफी- 2024 टी-20 विश्व कप, 2025 चैंपियंस ट्ऱॉफी, 2026 टी-20 विश्व कप

अक्षर पटेल, 3 ट्रॉफी- 2024 टी-20 विश्व कप, 2025 चैंपियंस ट्ऱॉफी, 2026 टी-20 विश्व कप

युवराज सिंह, 2 ट्रॉफी- 2007 टी-20 विश्व कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप

जसप्रीत बुमराह, 2 ट्रॉफी- 2024 टी-20 विश्व कप और 2026 टी-20 विश्व कप

संजू सैसमन, 2 ट्रॉफी- 2024 टी-20 वर्ल्ड कप और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप

बता दें कि सीनियर क्रिकेट में आईसीसी ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने जूनियर क्रिकेट में अपना परचम लहराया है। विराट कोहली और रवींद्र जडेजा 2008 की अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे हैं, जबकि अर्शदीप सिंह 2018 की अंडर-19 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे थे। जसप्रीत बुमराह चोट के कारण 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेल पाए थे उनकी जगह मोहम्मद शमी को शामिल किया गया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button