<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
देश

रांची में होली के दिन चटक धूप और गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया ताज़ा पूर्वानुमान

 रांची

राजधानी रांची में होलिका दहन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस साल होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि होली के दिन मौसम कैसा रहेगा। मौसम विभाग ने त्योहार के दिन के लिए साफ और शुष्क मौसम का अनुमान जताया है।

राजधानी रांची में 2 मार्च को होलिका दहन किया जा रहा है। इस बार 3 मार्च को चंद्र ग्रहण पड़ने के कारण होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, होली के दिन आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे लोग रंगों का त्योहार खुले दिल से मना सकेंगे। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक देर तक धूप में रहने से बचने की सलाह दी गई है। पानी ज्यादा पीने और सिर को ढककर बाहर निकलने की हिदायत दी गई है।

इस साल गर्मी सामान्य से ज्यादा पड़ सकती है
मार्च के पहले दिन ही रांची का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल गर्मी सामान्य से ज्यादा पड़ सकती है। फिलहाल मार्च के पहले सप्ताह में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन इसके बाद तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है। अगले एक सप्ताह में राजधानी का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। राज्य के कई जिलों में भी तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। चाईबासा में तापमान करीब 35 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं जमशेदपुर में 35 डिग्री, डाल्टनगंज में 36 डिग्री और बोकारो में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

लोगों को सावधान रहने की जरूरत
मौसम विभाग का मानना है कि मार्च महीना सामान्य रह सकता है, लेकिन अप्रैल और मई में गर्मी का असर ज्यादा दिखेगा। इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है और लू चलने की भी आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम और जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को अभी से सावधान रहने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button