<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
देश

झारखंड में सिविल सेवा प्री सहित सालभर में होंगी 28 परीक्षाएं

रांची.

झारखंड लोक सेवा आयोग की संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 आठ मार्च को होगी। इस परीक्षा का अप्रैल माह में परिणाम जारी हो सकता है। इसकी मुख्य परीक्षा दो से चार मई तक संभावित है। मई अंतिम सप्ताह में इसका परिणाम जारी हो सकता है। इसके बाद 16 से 19 जून तक साक्षात्कार आयोजित होगा।

इस तरह सभी परीक्षाएं समय पर आयोजित हुईं तथा परिणाम जारी हुआ तो जून माह तक यह परीक्षा पूरी हो जाएगी। हालांकि अभी इस परीक्षा के लिए विज्ञापन प्रकाशित नहीं हुआ है। आयोग ने मंगलवार को जून माह तक आयोजित होनेवाली विभिन्न प्रतियाेगिता परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करते हुए परीक्षाओं की उक्त संभावित तिथि घोषित की। जारी कैलेंडर के अनुसार, 29 मार्च को झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) आयोजित हो सकती है। यह परीक्षा के तहत दो पत्रों की परीक्षा होगी, जिसमें वस्त़ुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार बुधवार से शुरू होगा जो नौ जनवरी तक चलेगा।

छठी सीमित उपसमाहर्ता लिखित परीक्षा 10-11 जनवरी को आयोजित होगी। इसी तरह, विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक बैकलाग नियुक्ति प्रतियोगिता के तहत सांख्यिकी, मैथिली और श्रम एवं समाज कल्याण विषय के लिए 18 जनवरी को प्रमाणपत्रों का सत्यापन होगा, जबकि साक्षात्कार 19 जनवरी को होगा। वहीं, सहायक प्राध्यापक नियमित नियुक्ति के तहत जुलाजी तथा अंग्रेेजी विषय के लिए प्रमाणपत्रों की जांच 19 से 21 जनवरी तक होगी। नियमित नियुक्ति के तहत ही हो एवं पंचपरगनिया विषय के लिए प्रमाणपत्रों की जांच तथा साक्षात्कार 10 फरवरी को निर्धारित है। आयोग ने कुल 28 प्रतियोगिता परीक्षाओं की संभावित तिथि घोषित की है, जिससे हजारों पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ होगा।

अन्य परीक्षाओं की संभावित तिथि
परीक्षा का नाम     परीक्षा की प्रकृति     संभावित तिथि

वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति     मुख्य परीक्षा     22-24 जनवरी
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी     साक्षात्कार     29-31 जनवरी
यूनिवर्सिटी प्रोफेसर कम चीफ साइंटिस्ट     साक्षात्कार     12 फरवरी
एसोसिएट प्रोफेसर कम सीनियर साइंटिस्ट     साक्षात्कार     13 फरवरी
आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी     लिखित परीक्षा     05-07 मार्च
होम्योपैथी चिकित्सा पदाधिकारी     लिखित परीक्षा     05-07 मार्च
यूनानी चिकित्सा पदाधिकारी     लिखित परीक्षा     05-07 मार्च
संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025     प्रारंभिक परीक्षा     08 मार्च
संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2025     प्रारंभिक परीक्षा     15 मार्च
संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2023     प्रारंभिक परीक्षा     22 मार्च
झारखंड पात्रता परीक्षा-2024     लिखित परीक्षा     29 मार्च
सहायक वन संरक्षक नियुक्ति     मुख्य परीक्षा     04-07 अप्रैल
प्रोजेक्ट मैनेजर एवं समकक्ष नियुक्ति     लिखित परीक्षा     18-19 अप्रैल
कारखाना निरीक्षक नियुक्ति     लिखित परीक्षा     25-26 अप्रैल
संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025     मुख्य परीक्षा     02-04 मई
संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2025     मुख्य परीक्षा     09-11 मई
संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2023     मुख्य परीक्षा     16-18 मई
ब्वायल इंसपेक्टर नियुक्ति     लिखित परीक्षा     29-30 मई
सहायक निदेशक/सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर बैकलॉग परीक्षा     लिखित परीक्षा     07 जून
सहायक निदेशक/सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर बैकलॉग परीक्षा     लिखित परीक्षा     14 जून
संयुक्त सिविल सेवा नियमित परीक्षा-2025     साक्षात्कार     16-19 जून
संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2025     साक्षात्कार     22-23 जून
संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2023     साक्षात्कार     24 जून

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button