<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
बिज़नेसमध्यप्रदेश

हमारी विकास यात्रा निरंतर जारी है : पवन अहलूवालिया

केजेएस सीमेंट मैहर में श्रमिकों के साथ सादगी और संवेदनशीलता से मना नववर्ष

सतना,रियल इंडिया न्यूज। नववर्ष 2026 का आगमन केजेएस सीमेंट, मैहर में उल्लास, अपनत्व और मानवीय मूल्यों के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कंपनी के चेयरमैन पवन अहलूवालिया ने नववर्ष का पहला दिन श्रमिकों और कर्मचारियों के बीच रहकर मनाया, जो एक प्रेरणादायी और भावनात्मक दृश्य बना।
मेहनत ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी
भारी संख्या में उपस्थित श्रमिकों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए चेयरमैन पवन अहलूवालिया ने कहा कि ‘आप सभी की निष्ठा, मेहनत और समर्पण ने ही कंपनी को इस मुकाम तक पहुंचाया है। हमारी विकास यात्रा निरंतर जारी है और नए वर्ष में हमारा साझा लक्ष्य है—गुणवत्ता के साथ शत-प्रतिशत उत्पादन। उन्होंने अपने मूल मंत्र को दोहराते हुए कहा कि कोई भी योगदान छोटा नहीं होता और कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता।
श्रमिकों के साथ पूरा दिन, अपनत्व की मिसाल
चेयरमैन पवन अहलूवालिया ने लगभग पूरा दिन मजदूरों के साथ बिताया। उन्होंने एक-एक श्रमिक से हाथ मिलाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। सादगी और समानता का संदेश देते हुए वे सामान्य मजदूरों के साथ लाइन में खड़े होकर काउंटर से चाय-नाश्ता लेते नजर आए। यह दृश्य श्रमिकों के लिए भावनात्मक और प्रेरणास्पद रहा।
आवासीय परिसर में परिवारों संग उत्सव
उधर, कंपनी के आवासीय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने परिवारजनों के साथ नववर्ष का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा, नृत्य-गान और सुस्वादु भोजन की भव्य व्यवस्था की गई। रात 12 बजे समारोह अपने चरम पर पहुंचा, जब कार्यकारी निदेशक कर्नल (सेवानिवृत्त) नीरज वर्मा ने केक काटकर नववर्ष का स्वागत किया और सभी को हैप्पी न्यू ईयर की शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
दोनों आयोजनों में कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सीईओ राजेश बैरागी, विपणन अधिकारी जुगल दुबे, महाप्रबंधक बीके त्रिपाठी, एचआर हेड संजय पांडेय, सिविल हेड बीके ठाकुर, धीरज श्रीवास्तव, मैकेनिकल हेड केवीआर मूर्ति, प्रोसेस हेड अश्विनी सोनी, सीपीसी हेड वीरेंद्र गौतम, ई एंड आई हेड आरके नम्मी, सेफ्टी हेड अखिलेश कुशवाहा, माइंस जीएम बमबम चौधरी, डॉक्टर टीएस बघेल एवं जनसंपर्क प्रबंधक निरंजन शर्मा शामिल रहे।
संदेश स्पष्ट-संस्था नहीं, परिवार है केजेएस
केजेएस सीमेंट में मनाया गया यह नववर्ष समारोह केवल उत्सव नहीं, बल्कि श्रमिकों और प्रबंधन के बीच विश्वास, सम्मान और पारिवारिक भावना का सशक्त प्रतीक बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button