<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
देश

ग्रामीणों का हल्ला: हाथियों से परेशान होकर सड़क पर बैठकर किया NH-143 जाम

रांची

झारखंड में जंगली हाथियों का झुंड लगातार सक्रिय है। वहीं, सिमडेगा में हाथियों के झुंड से परेशान होकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने सिमडेगा राउरकेला एनएच-143 पर सड़क जाम कर विरोध जताया है।

आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि ठेठईटांगर प्रखंड के जोराम पावर ग्रिड के पास हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया हुआ है। हाथियों के झुंड को देख कोई भी वहां से गुजरने से डरता है। स्कूली बच्चे भी आए दिन वहां से गुजरते हैं जिसके चलते उनकी जान पर भी खतरा मंडराया रहता है। वहीं, इसके चलते हाथियों से परेशान होकर सड़क पर बैठ कर आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच जाम कर दिया।

आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से हाथियों का झुंड गांव के आसपास घूम रहा है, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है और लोगों में दहशत का माहौल है। हाथी के दहशत के कारण ग्रामीण खेत के फसल भी नहीं काट पा रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button