<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
देश

योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर वार: ‘काले अतीत वालों पर विश्वास करना खतरे से खाली नहीं’

पटना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बिहार के अररिया जनपद पहुंचे. जहां उन्होंने सिकटी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि विकसित बिहार’ का निर्माण BJP-NDA की शीर्ष प्राथमिकता है. उन्होंने लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की.

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव चल रहा है. पहले चरण का चुनाव सम्मपन्न हो गया है. दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को आपको मतदान करना है. पहले चरण के मतदान में जो उत्साह आपने दिखाया है, ये उमंग इस बात को बताता है कि 14 नवंबर को जब ईवीएम खुलेंगी तो बिहार की जनता फिर से निर्णय लेने वाली है कि फिर एक बार NDA सरकार.

योगी ने कहा कि बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है. लेकिन आज बिहार के सामने पहचान का संकट खड़ने वाले लोग बिहार के असली अपराधी हैं. नौजवानों और बिहार का नागरिकों के सामने पहचान का ये संकट, बिहार में जंगलराज लाने का पाप करने वाल आज भी आपको लालच देने का प्रयास कर रहे हैं, नौकरी के नाम पर बहकाने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन जिन लोगों का अतीत काला है उन लोगों पर विश्वास करने की आवश्यकता नहीं.

बिहार में फिर से जंगलराज नहीं आने देना है- योगी

सीएम ने कहा कि ये वहीं लोग हैं जिन्होंने बिहार को पीछे के पायदान पर धकेला वही लोग बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं. कांग्रेस और आरजेडी की सरकार के समय जो बिहार कभी दुनिया को ज्ञान देता था, उस बिहार के सामने खुद की साक्षरता पर संकट ला दिया था. 2005 में नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी. जिसके बाद बिहार का नौजवान आईएएस, आईपीएस, आईएफएस बनता है, बिहार का नौजवान हर क्षेत्र में कुछ नया करके देश और दुनिया के लिए नया मॉडल तैयार कर रहा है. बिहार की विकास की यात्रा थमनी नहीं चाहिए. याद रखिए लोग बड़ी-बड़ी बातें करेंगे लेकिन बिहार में फिर से जंगलराज नहीं आने देना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button